हेल्थ

Health Quiz: शरीर में किन विटामिन्स की कमी से गंजे हो सकते हैं? सेहत पर क्या होता है असर, जानिए बचने के लिए क्या खाएं

Kis Vitamin Ki Kami Se Ganjapan Hota Hai:अगर आप भी इस बात को लेकर परेशान हैं कि कहीं समय से पहले सिर के बाल गायब न हो जाएं, तो अब वक्त है अपनी डाइट पर ध्यान देने का। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि शरीर में कुछ जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी भी बालों के झड़ने और गंजेपन का कारण बन सकती है। यहां जानें इनके बारे में....

Image

Kis Vitamin Ki Kami Se Ganjapan Hota Hai

Kis Vitamin Ki Kami Se Ganjapan Hota Hai: क्या आपके भी बाल तेजी से झड़ रहे हैं? सिर का स्कैल्प दिखने लगा है? अक्सर लोग इसे उम्र या तनाव का असर मान लेते हैं, लेकिन असली वजह कुछ और भी हो सकती है। असल में, हमारे शरीर को हेल्दी बालों के लिए कुछ खास विटामिन्स की जरूरत होती है। जब इनकी कमी होती है, तो बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं और धीरे-धीरे गंजापन भी आ सकता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, अगर समय रहते पहचान लें कि किस चीज की कमी हो रही है, तो इसे रोका जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से विटामिन बालों के लिए जरूरी हैं और किन चीजों को खाने से आप इस परेशानी से बच सकते हैं।

गंजापन किस विटामिन की कमी से होता है - Ganjapan Kis Vitamin Ki Kami Se Hota Hai

विटामिन D की कमी

अगर शरीर में विटामिन D कम हो जाए, तो हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं। इसका असर सीधे बालों की ग्रोथ पर पड़ता है। इसकी कमी से बचने के लिए सूरज की धूप लें, अंडे, मछली, दूध और फोर्टिफाइड फूड खाएं।

बायोटिन (विटामिन B7)

बायोटिन की कमी से बाल पतले और कमजोर हो जाते हैं, जिससे झड़ने लगते हैं। ये बालों को मजबूत और चमकदार रखने में मदद करता है। इसकी कमी से बचने के लिए आपको अंडा, बादाम, मूंगफली, केला और साबुत अनाज आदि खाना चाहिए।

विटामिन B12

B12 की कमी से स्कैल्प तक ऑक्सीजन की सप्लाई घट जाती है, जिससे बालों की ग्रोथ रुक जाती है। इसकी कमी से बचने के लिए आपको रोज दूध, पनीर, दही, मछली और अंडा आदि डाइट में शामिल करना चाहिए।

आयरन और विटामिन C

आयरन की कमी से बालों को पोषण नहीं मिल पाता और विटामिन C आयरन को शरीर में अच्छे से अब्जॉर्ब करने में मदद करता है। अगर इसकी कमी से बचना है तो आपको पालक, चुकंदर, संतरा, नींबू, आंवला, अमरूद, टमाटर आदि जरूर खाने चाहिए।

विटामिन A

इसकी कमी से बाल ड्राय और बेजान हो सकते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा लेने से भी बाल झड़ सकते हैं। यह कई फूड्स में भरपूर मात्रा में होता है जैसे गाजर, शकरकंद, हरी सब्जियां और दूध आदि, इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article