हेल्थ

क्‍या होता है Intermittent Fasting? वजन घटाने में कैसे है ये कारगर, जानें सबकुछ

वजन घटाने के लिए लोग इन दिनों कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं लेकिन इंटरमिटेंट फास्टिंग वेट लॉस में बेहद कारगर है। इंटरमिटेंट फास्टिंग की मदद से आप तेजी से वजन घटा सकते हैं। ऐसे में जानिए क्या होता है Intermittent Fasting।

Image

Intermittent Fasting

इंटरमिटेंट फास्टिंग एक तरह का डाइटिंग प्लान है, जो दिनों काफी लोकप्रिय है। वजन घटाने के लिए कई लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा ले रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी वेट लॉस के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा ले रहे हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग की मदद से आप काफी तेजी से वजन घटा सकते हैं। लेकिन कई लोगों को ये नहीं मालूम होता है इंटरमिटेंट फास्टिंग होता क्या है और इसे कैसे किया जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि Intermittent fasting क्या होता है और कैसे ये वजन घटाने में सहायक है।

Intermittent fasting 16:8 क्या है?

Intermittent fasting इन दिनों चर्चा का विषय बन चुकी है। बॉलीवुड सेलेब्स के साथ साथ आम लोग भी वजन घटाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा लेते हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग में काफी अलग-अलग तरह के डाइट प्लांस होते हैं। इनमें सबसे फेमस है 16:8। इसके अलावा इंटरमिटेंट फास्टिंग में 20:4 और 18:6 प्लान भी होते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा लोग 16:8 Intermittent fasting प्लान फॉलो करते हैं। 16:8 के फास्टिंग प्लान में दिन के 24 घंटों को दो हिस्सों में बांटा जाता है। इसमें 8 घंटे फीस्टिंग विंडो होता है। इन 8 घंटों में खाना खाया जाता है। वहीं बचे हुए 16 घंटों को फास्टिंग विंडो कहा जाता है, यानी इस दौरान कुछ भी नहीं खाया जाता। इन 8 घंटों में नॉर्मल तरीके से खाना खाना होता है। किसी भी ऐसी चीज का सेवन नहीं करना होता है जो शरीर में फैट और वजन बढ़ाए। आसान भाषा में कहे तो अगर आज आपने आखिरी खाना शाम 7 बजे खाया है तो अगले दिन का पहला खाना सुबह 11 बजे खाना होगा।

Intermittent Fasting वजन कैसे कम करता है

इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान आप ज्यादा समय तक कुछ नहीं खाते हैं। ऐसे में शरीर को जब ऊर्जा की जरूरत होती है तब बॉडी में जमे अतिरिक्त चर्बी या फैट को उपयोग करता है जिससे शरीर पर जमा फैट कम होता है। इसलिए Intermittent Fasting वजन कम करने में सहायक है। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा ले सकते हैं।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article