हेल्थ

क्या है गोल्डन मिल्क, दादी का देसी नुस्खा जिसे साइंस भी कहता है हेल्दी सुपरड्रिंक, जानिए इसके जबरदरस्त फायदे

Golden Milk Health Benefits In Hindi: गोल्डन मिल्क यानी हल्दी-दूध दादी का पुराना नुस्खा है, जिसे आज साइंस भी हेल्दी सुपरड्रिंक मान चुका है। रात मेंमें सोने से पहले इसका सेवन के लिए किसी अमृत से कम नहीं हैा। यह सेहत को जबरदस्त फायदे देता है। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं....

Image

Golden Milk Health Benefits In Hindi

Golden Milk Health Benefits In Hindi: भारत में खाने की थाली मसालों के बिना अधूरी है और इन्हीं मसालों में हल्दी का नाम सबसे ऊपर आता है। हल्दी सिर्फ स्वाद और रंग भरने का काम नहीं करती, बल्कि सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। दादी-नानी के जमाने से जब भी चोट लगती, सर्दी-जुकाम होता या शरीर में कमजोरी महसूस होती, तो हल्दी वाला दूध यानी गोल्डन मिल्क पीने की सलाह दी जाती थी। खास बात ये है कि अब विज्ञान भी मानता है कि गोल्डन मिल्क शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। यह नींद बेहतर बनाने, पाचन सुधारने, हड्डियां मजबूत करने और त्वचा को चमकदार बनाने तक में असरदार है। यही वजह है कि इसे अब “गोल्डन मिल्क” या “नेचुरल सुपरड्रिंक” कहा जाता है।

मस्तिष्क और नींद के लिए नेचुरल बूस्टर

सोने से पहले गोल्डन मिल्क पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद तत्व मेलाटोनिन हार्मोन को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे नींद गहरी और सुकूनभरी आती है। यही कारण है कि इसे नैचुरल स्लीप बूस्टर भी कहा जाता है। साथ ही यह अल्जाइमर जैसी दिमागी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।

इम्युनिटी और बीमारियों से बचाव

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यह बैक्टीरिया, वायरल और इंफेक्शन से बचाने के साथ-साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के रिस्क को भी घटाता है। अगर इसमें थोड़ी सी काली मिर्च डाल दी जाए, तो करक्यूमिन का असर और दोगुना हो जाता है क्योंकि काली मिर्च इसे शरीर में अवशोषित करने में मदद करती है।

हड्डियां और जोड़ बनते हैं मजबूत

गोल्डन मिल्क हड्डियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। दूध और हल्दी का कॉम्बिनेशन कैल्शियम को बेहतर तरीके से शरीर में पहुंचाता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। नियमित सेवन ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों के दर्द का खतरा कम करता है।

पाचन और लीवर की सफाई में असरदार

हल्दी वाला दूध पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने का काम करता है। यह आंतों की सफाई करता है और कब्ज या गैस जैसी समस्या से राहत दिलाता है। साथ ही, यह खून में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और लीवर को हेल्दी रखता है।

स्किन और ब्यूटी के लिए चमत्कारी

गोल्डन मिल्क सिर्फ अंदरूनी नहीं बल्कि बाहरी खूबसूरती के लिए भी फायदेमंद है। यह कोलेजन निर्माण को बढ़ावा देता है, जिससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीबायोटिक गुण स्किन को इंफेक्शन और पिंपल्स से बचाते हैं।

गोल्डन मिल्क यानी हल्दी वाला दूध सच में दादी का वह नुस्खा है, जिसे आज साइंस भी सुपरड्रिंक मान चुका है। रात को सोने से पहले इसका सेवन न सिर्फ नींद को बेहतर बनाता है, बल्कि इम्युनिटी, पाचन, हड्डियां और त्वचा सभी पर असर दिखाता है। अगर इसमें काली मिर्च भी डाल दी जाए तो इसका असर और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

Source: IANS

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article