हेल्थ

Weight Loss: वेट लॉस के लिए रोज खाएं गाजर, तेजी से पिघलेगी चर्बी; 34 से 28 हो जाएगी कमर

Weight Loss: अगर आप मोटापे की गंभीर समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि गाजर खाकर आप अपना वेट लॉस कर सकते हैं। कुछ दिनों तक लगातार गाजर खाने से आपकी चर्बी पिघलने लगेगी।

Image

Weight Loss: वजन कम करने के लिए रोज खाएं गाजर।

Weight Loss: आज के समय में हर शख्स सुंदर दिखने के साथ फिट (Fit) भी रहना चाहता है। खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते लोग मोटापे (Obesity) की समस्या से जूझ रहे हैं। फिट रहने के लिए मोटापा सबसे पहले गायब होना चाहिए। लोग मोटापा कम करने के लिए कई तरीकों (Weight Loss Tips) को आजमाते हैं। कुछ तरीके कामयाब भी होते हैं, जिसके चलते कई लोग अपना वजन कम कर फिट हो जाते हैं। वहीं कई लोग आज भी मोटा पेट लेकर वजन कम (How to Weight Loss) करने की पूरी कोशिश करते हैं।

अगर आप भी मोटापे की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको एक सब्जी के बारे में बताएंगे, जिसे खाने से आप अपना काफी ज्यादा कम कर सकते हैं। दरअसल गाजर खाकर आप अपना मोटापा काफी ज्यादा कम कर सकते हैं। गाजर का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। आप गाजर को सलाद के तौर पर खाने के साथ ही, सब्जी या फिर उबालकर, या उसे सूप के तौर भी पी सकते हैं।

गाजर में होते हैं वजन घटाने वाले कई गुण

दरअसल गाजर में वजन घटाने वाले कई गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा गाजर में कम कैलोरी होने के साथ ही ये फाइबर से भरपूर होता है। साथ ही गाजर में विटामिन ए भी भरपूर होता है, जो वजन घटाने की प्रकिया को तेज करता है। वजन कम करने के लिए आपको गाजर को सेवन किसी न किसी रूप करना है। कुछ दिनों तक लगातार गाजर के सेवन से आपकी चर्बी काफी तेजी से पिघलने लगेगी और आपकी मोटी कमर पतली हो जाएगी।

वजन कम करने के साथ ही और भी कई चीजों में फायदेमंद है। गाजर खाने से आपकी आंखों को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचता है। वहीं जिन लोगों की आंखें कमजोर हैं, उन्हें गाजर का सेवन जरूर करना चाहिए। गाजर खाने से पाचन भी सही रहता है। गाजर में मौजूद विटामिन सी से इम्यूनिटी मजबूत रहती है। इसके अलावा गाजर में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article