हेल्थ

मोटापे की दुश्मन है किचन में रखी ये पीली चीज, पेट में जाकर करती है फैट कटर का काम, तेजी से पिघलाती है चर्बी

Turmeric benefits for Weight loss In Hindi: मोटापे से परेशान लोग अगर किचन में मौजूद ये पीला मसाला सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो आसानी से शरीर की चर्बी को पिघला सकते हैं। यह महंगे सप्लीमेंट में पैसे खर्च करने से ज्यादा बेहतर विकल्प है। यह मोटापा कम करने के लिए देसी फैट कटर है।

Image

Turmeric benefits for Weight loss In Hindi

Turmeric benefits for Weight loss In Hindi: भोजन पकाते समय जब तक उसमें हल्दी का प्रयोग न हो भोजन अधूरा सा लगता है। यह न सिर्फ हमारे भोजन को एक बेहतरीन स्वाद और रंगत प्रदान करती है, बल्कि इसे सेहत के लिए बहुत लाभकारी भी माना जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी को आयुर्वेद में कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए एक प्रभावी औषधि माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए भी यह मसाला एक चमत्कारी साबित हो सकता है।

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि इसकी मदद से शरीर की चर्बी को पिघलाने में मदद मिल सकती है। बस आपको सही तरीके से इसका प्रयोग करना है। अब सवाल यह उठता है कि शरीर की चर्बी पिघलाने के लिए हल्दी कैसे फायदेमंद हैं और इसका इस्तेमाल कैसे करें? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

वजन घटाने के लिए हल्दी के फायदे - Turmeric Benefits For Weight Loss In Hindi

जैसा कि हमने शुरुआत में बताया हल्दी में शक्तिशाली औषधीय गुण होते हैं। इसमें करक्यूमिन नामक कंपाउंड होता है। हल्दी एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीमाइक्रोबियल आदि से भरपूर होती होती है। इसलिए इसे एक प्राकृतिक इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है। वजन घटाने के लिए हल्दी के फायदे की बात करें तो यह कई तरह से आपकी वजन घटाने में मदद कर सकती है जैसे,

हल्दी शरीर की सूजन को कम करने में मदद करती है।

इसका सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।

यह शरीर की गंदगी को बाहर निकालने और डिटॉक्स करने में मदद करती है।

आंतों की सूजन दूर करने, गंदगी साफ करने और पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में यह कारगर है।

इस तरह हल्दी आपके शरीर में मौजूद हानिकारक कणों को नष्ट करती है, जो आपके शरीर में चर्बी जमा होने का कारण बनते हैं। यह आपको भोजन को बेहतर तरीके से पचाने और शरीर की कैलोरी बर्न करने की रफ्तार को तेज कर देती है। यह वजन घटाने के लिए एक देसी फैट कटर है।

वजन कम करने के लिए हल्दी का सेवन कैसे करें - How To Use Turmeric For Weight Loss In Hindi

वजन घटाने के लिए आप हल्दी को कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप सुबह खाली पेट गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी और नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। हल्दी वाला दूध पी सकते हैं, अपने भोजन में हल्दी को शामिल कर सकते हैं, शेक और स्मूदी में डालकर पी सकते हैं। हल्दी की हर्बल चाय बनाकर पी सकते हैं।

लेकिन ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में हल्दी का प्रयोग करने की सलाह नहीं दी जाती है। एक दिन में आधा चम्मच से अधिक हल्दी का सेवन करने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article