Weight Loss Fruits: मोटापा (Obesity) आज एक आम समस्या बन गई है। भारत ही नहीं, दुनियाभर के लोग मोटापे की समस्या (Obesity Problem) से जूझते नजर आ रहे हैं। करीब-करीब हर घर का एक सदस्य मोटापे की इस समस्या से जूझ रहे हैं। लोग अपना मोटापा कम करने के लिए डाइट प्लान (Obesity Diet Plan) से लेकर एक्सरसाइज (Exercise) तक कर रहे हैं। कुछ जहां अपना मोटापा घटाने में कामयाब रहे तो कुछ अभी भी इस समस्या से परेशान हैं। आज इसी को लेकर हम आपको कुछ ऐसे फलों (Weight Loss Fruits) के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाकर आप अपना मोटापा कम कर पाएंगे। आपको इन फलों को सुबह खाली पेट खाना होगा।
वजन कम करने वाले फल (Weight Loss Fruits)
पपीता
वेट लॉस के लिए पपीता काफी फायदेमंद है। सुबह उठकर खाली पेट पपीता खाने से फैट बर्न करने लगता है। साथ ही पपीता में विटामिन ए, सी और ई की भी अच्छी मात्रा होती है।
केला
केला खाकर भी आप अपना मोटापा कम कर सकते हैं। दरअसल केले में पौटेशियम, नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। वजन कम करने के लिए आपको रोजा एक केला सुबह खाली पेट खाना होगा। कुछ दिन ऐसा करने से आपका मोटापा कम हो जाएगा।
तरबूज
वेट लॉस वाले फलों में तरबूज का नाम भी शामिल है। अगर आप रोज तरबूज खाते हैं तो इससे आपको मोटोपा कम हो जाएगा। तरबूज एक हाइड्रेटिंग फल है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता।
कीवी
वेट लॉस के लिए आप कीवी भी खा सकते हैं। कीवी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें विटामिन-ई, पोटैशियम, कॉपर, सोडियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। वेट लॉस के लिए आपको रोज सुबह खाली पेट कीवी खाना होगा।
अंगूर
रोज सुबह खाली पेट अंगूर खाने से भी आप अपना मोटापा कम कर सकते हैं। अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। साथ ही अंगूर दिल की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।
( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
