हेल्थ

गर्मी में तरबूज खाते समय न करें ये गलती, हो सकती है ये गंभीर बीमारी - यहां जानें सेवन का सही तरीका

Watermelon Can Cause Food Poisoning: अक्सर बहुत से लोग तरबूज खाते समय कुछ गलतियां करते हैं, जो इसे सेहत के लिए नुकसानदेह भी बना सकती हैं। आपको बता दें कि इसकी वजह से बहुत से लोगों में पाचन संबंधी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। यहां जानें तरबूज खाने का सही तरीका।

Image

Watermelon Can Cause Food Poisoning

Watermelon Can Cause Food Poisoning: शायद ही कोई व्यक्ति हो सकता है, जिसे गर्मियों में लाल-मीठे और रस से भरे तरबूज खाना न पसंद हो। ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। इनका सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी भी माना जाता है। ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं और गर्मी में ठंडक का एहसास कराते हैं। इनमें कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स और लाइकोपीन भी मौजूद होते हैं, जो इसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद बनाते हैं। कैलोरी से भरपूर इस फल को खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। यह तेजी से वजन घटाने में मदद करता है। लेकिन अक्सर बहुत से लोग तरबूज खाते समय कुछ गलतियां करते हैं, जो इसे सेहत के लिए नुकसानदेह भी बना सकती हैं। आपको बता दें कि इसकी वजह से बहुत से लोगों में पाचन संबंधी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। आपको बता दें कि इसकी वजह से गलत तरीके से तरबूज खाने की वजह गर्मियों में होने वाली एक आम गंभीर स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

तरबूज खाने की वजह से हो सकती है ये गंभीर समस्या

आपको बता दें कि बहुत से लोगों को तरबूज खाने की वजह से फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है। गर्मियों में यह समस्या बहुत आम है, जो दूषित चीजों को खाने से होती है। जब हानिकारक बैक्टीरिया और केमिकल आदि हमारी आंतों में प्रवेश कर जाते हैं, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बनते हैं। इसकी वजह से व्यक्ति को उल्टी-दस्त, पेट में गंभीर दर्द, डिहाइड्रेशन और कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट इसका कारण तरबूज में प्रयोग किए जाने वाली हानिकारक रंग और इसकी परतों पर जमे हानिकारक बैक्टीरिया को बताते हैं। जैसी कि हम सभी जानते हैं, तरबूज जमीन के पास उगते हैं। ऐसे में इनपर मिट्टी में मौजूद बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। इनमें साल्मोनेला, ई. कोली, लिस्टेरिया आदि शामिल हैं, जो शरीर में प्रवेश करने के बाद कई स्वास्थ्य समस्याओं को ट्रिगर कर सकते हैं।

लेकिन आमतौर पर सिर्फ तरबूज काटते हैं और इसे खाना शुरू कर देते हैं। आपको बता दें कि इनकी सतह पर मौजूद बैक्टीरिया त्वचा के माध्यम से भी अवशोषित हो सकते हैं। सिर्फ पानी में धोने भर से ये बैक्टीरिया साफ नहीं हो सकते हैं। ऐसे में जब आप तरबूज खाते हैं, तो ये आपके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और आपको बीमार बना सकते हैं।

सेहतमंद रहने के लिए तरबूज खाते समय बरतें ये सावधानी

खाने से पहले तरबूज को अच्छी तरह रगड़कर धोएं। इसके लिएआप स्क्रबिंग ब्रश का प्रयोग भी कर सकते हैं, जिससे बैक्टीरिया को हटाने में बहुत मदद मिलेगी। इसके अलावा, आप पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर भी आप तरबूज की सफाई कर सकते हैं। इससे बैक्टीरिया काफी अच्छी तरह साफ होंगे।

आपको बता दें कि सिर्फ तरबूज को धोना भर ही काफी नहीं है। आप जिस सतह या चॉपर पर इसे काटते हैं या जिस चाकू का प्रयोग करते हैं, उसकी साफ-सफाई का ध्यान रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है। ये भी आपको बीमार बना सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article