महिलाओं में ज्यादा समस्या
महिलाओं में विटामिन-डी की कमी काफी आम होती जा रही स्वास्थ्य समस्या है, जिससे हड्डियों की कमजोरी, कमजोर इम्यून सिस्टम, दिमागी कमजोरी और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। विटामिन-डी की कमी महिलाओं में ज्यादातर देखने को मिलती है। जिससे गर्भावस्था, रजोनिवृत्ति, मोटापा, या कम धूप मिलने वाली महिलाएं अक्सर पीड़ित देखी जाती हैं।
विटामिन-डी कमी के लक्षण - Symptoms of Vitamin-D Deficiency In Hindi
विटामिन-डी कमी कमी न केवल महिलाओं बल्कि पुरुषों में भी भरपूर पाई जाती है। जिससे पीड़ित व्यक्तियों में कुछ आम लक्षण दिखने को मिलते हैं।
- थकान और कमजोरी: लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना।
- हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द: पीठ और जोड़ों में ज्यादा दर्द होना।
- बालों का झड़ना: बालों का बहुत ज्यादा झड़ना।
- त्वचा की समस्याएं: त्वचा का सूखापन और अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं।
- इन्फेक्शन का बढ़ना: शरीर का आसानी से इन्फेक्शन की चपेट में आना।
विटामिन-डी की पूर्ति के उपाय - Tips to Fulfill Vitamin-D
- सूर्य प्रकाश: सूरज की रोशनी में बैठना विटामिन-डी की पूर्ति का सबसे अच्छा उपाय है। इसके लिए आप रोजाना कम से कम कपड़ों में 10-20 मिनट तक सूर्य के संपर्क में रहें।
- डाइट में सुधार: विटामिन-डी युक्त खाद्य पदार्थ जैसे मछली, अंडे, दूध, और फोर्टिफाइड फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
- फूड सप्लीमेंट्स: विटामिन-डी की पूर्ति के लिए आप डॉक्टर की सलाह पर विटामिन-डी सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- हेल्थ चेकअप: नियमित रूप से कराने वाले हेल्थ चेकअप भी आपके विटामिन-डी लेवल को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
