हेल्थ

बच्चों की आंखों का ऐसे रखें ध्यान, स्क्रीन टाइम को कम करने के लिए आजमाएं ये उपाय, इन टिप्स से बढ़ेगी रोशनी

How to take care of Eyes (आंखों का ध्यान कैसे रखें): स्क्रीन टाइम की वजह से आंखों में बहुत थकान होने लगती है। इनको सही रखने के लिए जरूरी है कि सही डाइट ली जाए और साथ ही मोबाइल, टीवी आदि गैजेट्स से दूरी बनाकर रखी जाए। यहां जानें कैसे रखें आंखों का ध्यान।

Image

Eye Care Tips

How to take care of Eyes (आंखों का ध्यान कैसे रखें): आंखें हमारे शरीर का वो अहम और संवेदनशील हिस्सा हैं, जिसके बिना जिंदगी की राह बेहद मुश्किल है। इन आंखों की मदद से हम दुनिया देखते हैं, रंगों की पहचान करते हैं और दुनिया की खूबसूरती को महसूस करते हैं। कुछ आसान से ऐसे घरेलू टिप्स हैं जिन्हें अपनाकर आंखों की उम्र बढ़ाई जा सकती है।

आजकल मोबाइल फोन हो या लैपटॉप इस पर लोगों का काफी समय बीत रहा है। दफ्तर के साथ ही घर पर भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर निर्भरता बढ़ती जा रही है। इसका खामियाजा आंखों को उठाना पड़ता है। लाइफस्टाइल के साथ बहुत ज्यादा स्क्रीन देखने से आंखों में जलन, पानी आना, रोशनी कमजोर होने के साथ ही धुंधला दिखने जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं।

बढ़ते स्क्रीन टाइम और बदलती जीवनशैली के दौर में ये टिप्स हर किसी के लिए उपयोगी हैं। इससे आंखों की सेहत एकदम फिट रहेगी और दिक्कतें भी दूर होंगी। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मूगदर रानाडे आंखों से संबंधित उन टिप्स का उल्लेख करती नजर आईं, जो बेहद जरूरी हैं।

उन्होंने बताया, - स्वस्थ शरीर हो तभी आंखें भी स्वस्थ रह सकती हैं। इसके लिए अपनी डाइट में कई रंगों के फल, सब्जियां और अनाज शामिल करें। ये रंग रेटिना को पोषण देते हैं, जो आंखों का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। गाजर, आम, शकरकंद और हरी सब्जियां जैसे खाद्य पदार्थ विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आंखों की रोशनी के लिए अच्छा है।

आज के समय में काफी छोटी उम्र से ही बच्चों को चश्मा लग जा रहा है। कम लोग ही जानते हैं कि प्राकृतिक रोशनी और शारीरिक गतिविधियां आंखों के लिए फायदेमंद हैं।

उन्होंने बताया - बच्चों को खेलकूद और बाहरी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करें। अगर आप घर पर हैं, तो हर आधे घंटे में खिड़की से दूर तक देखें, ताकि आंखों को आराम मिले। इसके साथ ही अगर आपको चश्मा पहनने की सलाह दी गई है, तो इसे नियमित रूप से पहनें। चश्मे को साफ रखने के लिए लिक्विड साबुन या थोड़े से साबुन का इस्तेमाल करें। इससे लेंस साफ और दृष्टि स्पष्ट रहेगी।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article