हेल्थ

वेजिटेरियन के लिए विटामिन बी12 का पावरहाउस हैं ये देसी चीज, दुबले कमजोर शरीर को बना देंगी फौलाद सा मजबूत

Vitamin B12 Foods For Vegetarian In Hindi: शाकाहारी लोगों में विटामिन बी12 की कमी काफी अधिक देखने को मिलती है। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि यह विटामिन नॉनवेज फूड्स में अधिक पाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ ऐसे शाकाहारी फूड्स भी हैं जो इस विटामिन का पावरहाउस कहलाते हैं। यहां जानें कौन से हैं ये फूड...

Image

Vitamin B12 Foods For Vegetarian In Hindi

Vitamin B12 Foods For Vegetarian In Hindi: अगर आप वेजिटेरियन हैं और सोचते हैं कि विटामिन B12 सिर्फ नॉनवेज में ही मिलता है, तो ये आपकी गलतफहमी है। बढ़ती उम्र के साथ शरीर को विटामिन B12 की ज्यादा जरूरत होती है, क्योंकि यह ऊर्जा बढ़ाने, नसों को मजबूत करने और खून बनाने में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हमारे देसी खानपान में ऐसे कई सुपरफूड्स हैं जो आपकी B12 की कमी को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन खास चीजों के बारे में जो आपकी सेहत को दुरुस्त और दमदार बनाएंगी।

वेजिटेरियन के लिए विटामिन बी12 से भरपूर फूड्स - Vitamin B12 Foods For Vegetarian In Hindi

1. दही

अगर आप रोज एक कटोरी ताजा दही खाते हैं, तो आपकी विटामिन B12 की कमी दूर हो सकती है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को बेहतर बनाते हैं और इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं। इसे नाश्ते या लंच में शामिल करें और अपनी हड्डियों को भी मजबूत बनाएं।

2. दूध

गाय या भैंस का दूध न सिर्फ कैल्शियम बल्कि विटामिन B12 का भी बेहतरीन स्रोत है। सुबह एक गिलास दूध पीने से हड्डियाँ मजबूत होती हैं और शरीर को पूरा दिन एनर्जी मिलती है। अगर दूध पीना पसंद नहीं है, तो इससे बनी चीजें जैसे पनीर या छाछ भी आपकी मदद कर सकते हैं।

3. पनीर

पनीर को सुपरफूड कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसमें हाई प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन B12 भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो नाश्ते में पनीर का सेवन जरूर करें। इसे सब्जी, सलाद या परांठे के रूप में अपनी डाइट में शामिल करें।

4. छाछ या मट्ठा

गर्मियों में छाछ यानी मट्ठा पीना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ पाचन तंत्र को ठीक रखता है बल्कि B12 की कमी को भी पूरा करता है। रोज एक गिलास मट्ठा पीना शरीर को अंदर से ठंडक देता है और डिहाइड्रेशन से भी बचाता है।

5. अंकुरित अनाज

चना, मूंग, सोयाबीन और अन्य अंकुरित अनाज में विटामिन B12 के साथ फाइबर भी भरपूर होता है। ये मांसपेशियों को ताकत देते हैं और शरीर को एक्टिव बनाए रखते हैं। सुबह नाश्ते में एक कटोरी स्प्राउट्स खाने से आपकी सेहत और एनर्जी दोनों बनी रहेगी।

6. साबुत अनाज

रागी, बाजरा और गेहूं जैसी चीजें विटामिन B12 के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। सुबह के नाश्ते में इनका सेवन करने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है और कमजोरी दूर होती है। इनसे बनी रोटियां या दलिया आपकी डाइट का अहम हिस्सा हो सकते हैं।

अब आपको यह सोचकर परेशान होने की जरूरत नहीं कि शाकाहारी होने की वजह से आपके शरीर में विटामिन B12 की कमी हो जाएगी। हमारे भारतीय खानपान में ऐसे कई देसी सुपरफूड्स मौजूद हैं, जो आपकी सेहत को बनाएंगे मजबूत और फौलाद जैसा ताकतवर। आज से ही इन्हें डाइट में शामिल करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article