डायबिटीज एक खतरनाक रोग है, जिससे एक बार पीड़ित होने पर आपको जीवन भर दवाओं का सहारा लेना पड़ता है। इसके साथ ही इसके गंभीर साइड इफेक्ट्स आपकी सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंचाते हैं। ज्यादातर लोगों का मानना है कि डायबिटीज का कारण केवल मीठा खाना होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी एक रोजाना की आदत भी आपको डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी की शिकार बना सकती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको आपकी रोजाना की जा रही इस लाइफस्टाइल मिस्टेक के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपको डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी का शिकार बना रही है। हाल ही में हुए एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
डायबिटीज का कारण बन रही ये आदत
क्या आप देर रात तक जागने के शौकीन हैं। यदि हां तो आपका ये शौक आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। जी हां रात में देर से सोना आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। हेल्थ रिपोर्ट की मानें तो देर रात तक जागने वालों में टाइप-2 डायबिटीज का 46% तक ज्यादा हो जाता है। यदि आप भी इस आदत से ग्रसित हैं, तो आपको अपनी इस आदत को तुरंत बदल लेना चाहिए।
कहां हुआ शोध?
आपको बता दें कि नीदरलैंड की लेडेन यूनिवर्सिटी में किए गए इस शोध में लगभग 5000 लोगों को शामिल किया गया था। जिसमें 5000 ऐसे लोगों को शामिल किया गया था जिनका वजन सामान्य से ज्यादा था। इस शोध में यह बात सामने आई है कि देर रात तक जागने वाले लोगों की शारीरिक घड़ी में गड़बड़ी आने लगती है। जिसे सर्केडियन मिसअलाइनमेंट कहा जाता है। जिसके कारण आपको टाइप-2 डायबिटीज का खतरा काफी बढ़ जाता है।
कैसे करें बचाव?
डायबिटीज से बचाव के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल और खानपान दोनों में ही बदलाव करने की जरूरत है। यदि आप डायबिटीज के कारण होने वाली और भी हेल्थ प्रॉब्लम से बचना चाहते हैं, तो आपको बाहर के खाने से परहेज और डेली एक्सरसाइज को अपनी लाइफ का हिस्सा बना लेना चाहिए। इसके अलावा रात में 10 बजे तक सोना, तनाव कम करना और 7-8 घंटे की नींद लेना भी आपको डायबिटीज के खतरे से बचा सकता है।
