हेल्थ

Dengue Diet: जानें डेंगू में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी, जल्दी रिकवरी के लिए फॉलो करें ये डाइट प्लान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 5, 2023, 09:59 AM IST

Dengue Diet: बदलते मौसम के साथ डेंगू बुखार का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है जो मुख्य रूप से मादा मच्छर एडीज इजिप्टी के काटने से फैलती है। डेंगू बुखार में ब्लड प्लेटलेट्स कम, तेज बुखार, स्किन पर दाने, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द और सिरदर्द जैसी समस्याएं होती हैं।

Image

Dengue Diet

Dengue Diet: बदलते मौसम के साथ डेंगू बुखार का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है जो मुख्य रूप से मादा मच्छर एडीज इजिप्टी के काटने से फैलती है। डेंगू बुखार में ब्लड प्लेटलेट्स कम, तेज बुखार, स्किन पर दाने, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द और सिरदर्द जैसी समस्याएं होती हैं। डेंगू के लक्षण दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर समय रहते डेंगू का इलाज नहीं किया जाए तो मरीज की मौत तक हो सकती है। सही इलाज के साथ डेंगू में खान-पान का भी बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। हेल्दी डाइट को फॉलो कर आप डेंगू से जल्दी रिकवर कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि डेंगू में क्या खाएं और किन चीजों का सेवन करने से बचें।

डेंगू में क्या खाएं- What To Eat In Dengue

पपीते के पत्तों का जूस

ब्लड प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में पपीते के पत्तों का जूस बेहद फायदेमंद साबित होता है। पपीते के पत्ते में काइमोपपैन और पपेन जैसे एंजाइम्स होते हैं, जो ब्लड प्लेटलेट काउंट को बढ़ाते हैं। ऐसे में डेंगू बूखार से तुरंत रिकवरी के लिए पपीते के पत्तों का जूस पिएं।

नारियल पानी

नारियल पानी एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो- एसिड, एंजाइम्स, विटामिन सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। डेंगू बुखार में शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए आप नारियल पानी का सेवन करें।

हल्दी

हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है जो मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करती है। ऐसे में रोजाना रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं।

खट्टे फल

खट्टे फलों का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। ऐसे में कीवी, संतरा जैसे खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं।

डेंगू बुखार में क्या न खाएं- What To Avoid In Dengue

डेंगू बुखार में चाय, कॉफी, सोडा या सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसे चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे बॉडी डिहाइट्रेट हो सकती है, जो डेंगू के बुखार में नुकसानदायक हो सकती हैं।

डेंगू बुखार में चटपटे, मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए। मसालेदार भोजन का सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं बढ़ जाती है।

डेंगू में तली-भुनी चीजों का सेवन करने से भी बचें। इससे फैट बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है और यह आपकी इम्यूनिटी को कमजोर बनाती है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article