हेल्थ

Red Chilli Side Effects: अगर खाने में कर रहे हैं लाल मिर्च पाउडर का ज्यादा इस्तेमाल, तो जान लें इससे होने वाले गंभीर नुकसान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 3, 2023, 10:03 AM IST

Red Chilli Side Effects: हर घर की रसोई में लाल मिर्च का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने और कलर लाने में भरपूर तरीके से किया जाता है। कई लोगों को तीखा खाना बेहद पसंद होता है। लोग चटखारे लेकर तीखे मसालेदार खाने को खाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है खाने में रंग और स्वाद लाने वाला लाल मिर्च सेहत को कई तरह के नुकसान भी पहुंचाता है।

Image

Red Chilli Side Effects

Red Chilli Side Effects: हर घर की रसोई में लाल मिर्च का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने और कलर लाने में भरपूर तरीके से किया जाता है। कई लोगों को तीखा खाना बेहद पसंद होता है। लोग चटखारे लेकर तीखे मसालेदार खाने को खाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है खाने में रंग और स्वाद लाने वाला लाल मिर्च सेहत को कई तरह के नुकसान भी पहुंचाता है। लाल मिर्च का अधिक मात्रा में सेवन करने से सीने में जलन, पाचन जैसी तमाम तरह की समस्याएं होती है। मसालेदार फूड्स पेट के लिए नुकसानदायक साबित होता है। लाल मिर्च कई बीमारियों की वजह भी बनता है। इसी कड़ी में आज हम आपको लाल मिर्च खाने के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

लाल मिर्च खाने से सेहत को होने वाले नुकसान - Side Effects of Red Chilli

सीने में जलन की समस्या

ज्यादा मात्रा में लाल मिर्च का सेवन करने से सीने में जलन की समस्या होती है। ज्यादा लाल मिर्च खाने से अल्सर की समस्या भी होती है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए लाल मिर्च का सेवन कम कर दें। खाने में तीखापन कम करने के लिए आप दही और खट्टी क्रीम का इस्तेमाल करें।

दस्त

लाल मिर्च का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इसकी वजह से दस्त, कब्ज, गैस जैसी समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा मतली की समस्या भी हो सकती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए

गर्भवती महिलाओं के लिए लाल मिर्च बेहद हानिकारक साबित होता है। अधिक लाल मिर्च खाने से शिशु में सांस संबंधी रोग भी हो सकते हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाएं लाल मिर्च का ज्यादा सेवन ना करें।

होंठों में जलन की समस्या

लाल मिर्च होंठों में जलन की समस्या भी पैदा करता है। लाल मिर्च का ज्यादा सेवन करने से होंठों में सूजन भी पैदाहो सकती है। ऐसे में गर्म और मसालेदार भोजन खाने से पहले या बाद में अपने होठों पर लिप बाम जरूर लगाएं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article