हेल्थ

तनाव से लेकर दिल की बीमारियां तक दूर करता है ये तेल, खाने में ऐसे करें इस्तेमाल

Sesame Oil benefits (तिल खाने के फायदे): अच्छे स्वास्थ्य के लिए तिल का तेल खाना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है, खासतौर से इस मौसम में तिल और तिल तेल दोनों का ही सेवन बहुत अच्छा माना जाता है। डिप्रेशन, तनाव और दिल की बीमारियों से परेशान हैं, तो ऐसे करें तिल तेल का इस्तेमाल। यहां देखें तिल खाने के फायदे, तिल का भाव, घरेलू नुस्खे

Image

Sesame oil benefits in hindi til tel ke fayde

Sesame Oil Til Tel benefits (तिल खाने के फायदे): अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छा खाना खाना बहुत जरूरी होता है, ऐसे में खाने की चीजों के साथ खाना किस तेल में बन रहा है ये जानना भी बहुत जरूरी होता है। गंदा और अत्यधिक मात्रा में तेल खाने से कोलेस्ट्रोल, दिल की बीमारियां तो तनाव आदि की दिक्कत भी बहुत बढ़ सकती है। ऐसे में तिल का तेल खाने के बहुत से फायदे हैं, तिल तेल में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं। खासतौर से इस मौसम में तो तिल खाने के बहुत से फायदे होते हैं, ये खास तेल आपको हार्ट की दिक्कत, डिप्रेशन, ब्लड क्लॉटिंग आदि दूर करने में मदद करता है। देखें तिल तेल का भाव क्या हैं, तिल खाने के फायदे और तिल तेल का इस्तेमाल कैसे करें।

तिल तेल के फायदे, Til Tel khane ke fayde Sesame oil benefits in Hindi

दिल के लिए अच्छा

डाइट में तिल का तेल खाना आपके दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। तिल तेल में ओमेगा 3, ओमेगा 6, ओमेगा 9 तो फैटी एसिड होते हैं जो आपके दिल के लिए अच्छे माने जाते हैं। यहां तक की तिल का तेल खाना कोलेस्ट्रोल को भी नियंत्रण में रखने का काम करता है।

त्वचा के लिए अच्छा

त्वचा का नेचुरल ग्लो किसे अच्छा नहीं लगता है, हालांकि खराब खानपान और लाइफस्टाइल आदि के कारण चेहरा डल लगने लगता है। ऐसे में अगर आप त्वचा पर निखार लाना चाहते हैं, तो हाथों और पैरों पर तिल के तेल से मालिश करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। ये तेल आपकी त्वचा को पोर्स में जाकर जबरदस्त असर दिखाता है।

रक्तचाप दुरुस्त करता है

तिल के तेल से मालिश करने में आपके शरीर का रक्तचाप या कहे कि ब्लड सर्कुलेशन एकदम दुरुस्त हो जाता है। तिल तेल से मालिश करने पर बंद छिद्र खुल जाते हैं और शरीर में ज्यादा ऑक्सीजन जाती है।

तनाव दूर करता है

तिल के तेल में टायरोसिन नाम का एक अमीनो एसिड मौजूद होता है, जो आपका मूड सही करने में मदद कर सकता है। तनाव आदि की दिक्कत बहुत सी स्थितियों में हार्मोनल असंतुलन के कारण पैदा होती है। ऐसे में हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए ये तेल अच्छा हो सकता है।

शरीर की मजबूती

शरीर को, हड्डियों को और जोड़ों को मजबूत बनाने में भी तिल का तेल बहुत ही बढ़िया माना जाता है। आप इसका सेवन कर शारीरिक तो मानसिक स्वास्थ्य सुनिश्चित कर सकते हैं।

न केवल ये बल्कि तिल का तेल बालों की ग्रोथ के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। आप अपनी डाइट में तिल के तेल का सेवन बढ़ाकर बहुत से फायदे पा सकते हैं। आपको आसानी से एक लीटर तिल का तेल 200 रुपये के अंदर मिल जाएगा।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article