Sadhguru Tips To Get A Strong Body: आजकल के युवा वर्ग में मानसिक विकार, स्ट्रेस और डिप्रेशन जैसी परेशानियां बढ़ रही हैं। इसकी एक बड़ी वजह कमजोर मन और दिमागी असंतुलन है। ऐसे लोगों पर परेशानियां आते ही जिंदगी को सरेंडर करने का विचार करने लगते हैं और वह अपने आप को कभी मुश्किल समय के लिए तैयार नहीं कर पाते। सद्गुरु जग्गी वासुदेव का मानना है कि दिमाग को मजबूत बनाने के लिए पहले शरीर को मजबूत बनाना जरूरी है। उनके अनुसार मजबूत मन का केवल ये मतलब नहीं कि मसल्स बनाया जाए और जिम में घंटों मेहनत की जाए, इसके अलावा शरीर को संतुलित रखना और प्रकृति से जुड़ना जरूरी है। हाल ही में सद्गुरु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने बताया है कि मजबूत मन और दिमाग के लिए मजबूत और स्थिर शरीर जरूरी है। इसके लिए आपका आधार मजबूत होना चाहिए। ऐसे कई कलाकार हैं जो मुश्किल दौर में अपना दिमागी संतुलन बना कर नहीं रख पाते। क्योंकि उन्होंने अपना आधार मजबूत नहीं बनाया। आइए जानते हैं शरीर को मजबूत बनाने के लिए सद्गुरु की राय क्या है।
सद्गुरु ने बताया कि शरीर को ताकतवर कैसे बनाएं -
1) सद्गुरु के मुताबिक हमारे जीवन के 5 मूल तत्व होते हैं। पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश वो पांच तत्व हैं, जिनसे मानव शरीर बना है और यही जिंदगी का मूल तत्व है।
2) शरीर को मजबूत बनाने के लिए हमें इनके अनुसार शरीर को ढालना होगा।
3) लोग एक कमरे के तापमान में रहते हैं, ऐसे में प्रकृति से नहीं जुड़ पाते। कितने सारे लोगों ने आत्महत्या कर लिया या दिमाग को खो बैठे, क्योंकि उन्होंने खुद का मजबूत आधार नहीं बनाया है।
4) खुद को प्रकृति के अनुकूल बनाएं तभी आप एक स्थिर शरीर पा सकते हैं और मुश्किलों का सामना कर पाते हैं
5) आरामदायक जीवन खुशी जरूर देता है, लेकिन शरीर को मजबूत बनाना है, तो आराम छोड़कर प्रकृति से जुड़ना होगा।
6) खुद को मुश्किलों के लिए तैयार करें और मजबूत बनाएं।
