हेल्थ

रात में क्या खाने से वजन बढ़ता है, सबसे ज्यादा वजन क्या खाने से बढ़ता है, क्या खाकर चढ़ेगा दुबले-पतले शरीर में मांस

Raat mein kya khane se vajan badhta hai: रात में कौन-सी चीजें खाने से तेजी से वजन बढ़ सकता है, दुबले-पतले शरीर में मांस चढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए, यहां से लें पूरी जानकारी।

Image

ऐसी कौन-कौन सी चीजें जिन्हें रात में खाने से वजन बढ़ सकता है

Raat mein kya khane se vajan badhta hai: कुछ लोग ऐसे होते हैं जो भरपेट खाना खाने के बाद भी दुबले ही दिखाई देते हैं। लाख कोशिशों के बाद भी शरीर में ना तो मास बढ़ता है और ना ही वजन। ऐसे में अक्सर लोग इंटरनेट पर सर्च करते हैं कि रात में क्या खाने से वजन बढ़ता है (weight gain foods) और कौन-सी चीजें जल्दी असर दिखाती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए सिर्फ ज्यादा खाना काफी नहीं होता, बल्कि सही समय पर सही चीजें खाना ज्यादा जरूरी है। खासतौर पर रात का खाना शरीर की रिकवरी और मसल्स बनाने में अहम भूमिका निभाता है। अगर डिनर में प्रोटीन, हेल्दी फैट और अच्छी कैलोरी वाली चीजें शामिल की जाएं तो धीरे-धीरे शरीर भरने लगता है। हालांकि वजन बढ़ाने का मतलब अनहेल्दी खाना खाना नहीं है, बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत बनाना ज्यादा जरूरी होता है।

रात में क्या खाने से वजन बढ़ता है

अगर आप हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं तो रात में दूध, केला, दही, पनीर और ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजें खाना फायदेमंद माना जाता है। ये चीजें शरीर को अच्छी कैलोरी और जरूरी पोषण देती हैं। खासकर सोने से पहले गर्म दूध और केला खाने से शरीर को रातभर एनर्जी मिलती है और मसल्स रिकवर होने में मदद मिल सकती है। यही वजह है कि कई फिटनेस एक्सपर्ट इसे वजन बढ़ाने वाली डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।

सबसे ज्यादा वजन क्या खाने से बढ़ता है

वजन बढ़ाने के लिए ऐसी चीजें ज्यादा असरदार मानी जाती हैं जिनमें हेल्दी कैलोरी भरपूर हो। जैसे पीनट बटर, घी, पनीर, आलू, चावल, केला और सूखे मेवे। ये चीजें शरीर को एक्स्ट्रा एनर्जी देती हैं, जिससे धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगता है। हालांकि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि आप रोज जंक फूड या तली-भुनी चीजें खाना शुरू कर दें। गलत तरीके से बढ़ाया गया वजन शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

दुबले-पतले शरीर में मास कैसे चढ़ेगा

अगर शरीर में मास बढ़ाना है तो सिर्फ कार्ब्स नहीं, बल्कि प्रोटीन भी जरूरी है। रात के खाने में दाल, अंडा, पनीर, चिकन या सोया जैसी चीजें शामिल करने से मसल्स को पोषण मिलता है। शरीर रात में खुद को रिपेयर करता है, इसलिए इस समय सही डाइट लेना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ हल्की एक्सरसाइज भी मसल्स बढ़ाने में मदद कर सकती है।

वजन बढ़ाने के लिए रात में दूध और केला खाना सही है

दूध और केला पुराने समय से वजन बढ़ाने वाला कॉम्बिनेशन माना जाता है। केले में अच्छी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी होती है, जबकि दूध शरीर को प्रोटीन देता है। दोनों चीजें साथ में खाने से शरीर को ताकत मिलती है और कमजोरी भी कम महसूस हो सकती है। अगर आपका शरीर बहुत पतला है तो यह आसान और सस्ता तरीका हो सकता है।

क्या सिर्फ ज्यादा खाने से वजन बढ़ जाता है

कई लोग सोचते हैं कि दिनभर कुछ भी खाते रहने से वजन बढ़ जाएगा, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता। अगर शरीर को सही पोषण और अच्छी नींद नहीं मिलेगी तो वजन बढ़ने की प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि हेल्दी डाइट के साथ 7-8 घंटे की नींद और थोड़ा फिजिकल एक्टिव रहना भी जरूरी है। तभी शरीर सही तरीके से ग्रो कर पाता है।

अगर आप दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं तो रात के खाने में कुछ छोटे बदलाव करके फर्क महसूस कर सकते हैं। दूध, केला, पनीर, प्रोटीन और हेल्दी फैट वाली चीजें शरीर में मास बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। ध्यान रखें कि वजन बढ़ाने का सही तरीका वही है जो शरीर को मजबूत और हेल्दी बनाए।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article