हेल्थ

थायराइड से पीड़ित महिलाएं रात में इन आदतों कर लें रूटीन में शामिल, झट से होने लगेगा सेहत में सुधार

Habits To Improve Thyroid Function: अपनी जीवनशैली में सुधार कर लें, स्वस्थ खानपान ले और शारीरिक रूप से एक्टिव रहें, तो इस गंभीर समस्या से बच सकते हैं। रात की कुछ आदतों में सुधार करने और नाइट रूटीन में कुछ अच्छी आदतें शामिल करने से भी थायराइड फंक्शन को दुरुस्त रखने में काफी मदद मिल सकती है।

Image

Habits To Improve Thyroid Function

Habits To Improve Thyroid Function: हमारे गले पर तितली के आकार की एक ग्रंथि होती है, जिसे थायराइड ग्रंथि कहा जाता है। हालांकि यह नजर नहीं आती है। यह सिर्फ तब नजर आती है, जब व्यक्ति को थायराइड की समस्या हो जाती है। यह ग्रंथि हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि थायराइड ग्रंथि दो महत्वपूर्ण हार्मोन बनाती है, जो मेटाबॉलिज्म के बेहतर फंक्शन और शरीर में अन्य हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। अगर थायराइड ग्रंथि अपना काम ठीक से नहीं करती है, तो लंबे समय में इसकी वजह से थायराइड की समस्या हो सकती है, जिससे शरीर में गंभीर हार्मोनल असंतुलन की स्थिति देखने को मिल सकती है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यह स्थिति अधिक देखने को मिलती है। इसकी वजह से उनके शरीर में हार्मनल असंतुलन के कारण कई रोग भी पैदा हो जाते हैं। अच्छी बात यह है कि अगर आप अपनी जीवनशैली में सुधार कर लें, स्वस्थ खानपान ले और शारीरिक रूप से एक्टिव रहें, तो इस गंभीर समस्या से बच सकते हैं। रात की कुछ आदतों में सुधार करने और नाइट रूटीन में कुछ अच्छी आदतें शामिल करने से भी थायराइड फंक्शन को दुरुस्त रखने में काफी मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही आदतें बता रहे हैं, जिन्हें रात में फॉलो करने से थायराइड में सुधार करने में मदद मिलेगी।

बेहतर थायराइड फंक्शन के लिए रात में अपनाएं ये अच्छी आदतें

स्क्रीन टाइम कम करें

देर रात मोबाइल, टीवी या लैपटॉप से चिपके रहने की आदत आपकी नींद को प्रभावित करती है। इसकी वजह से आंखों पर तनाव बढ़ता है और नींद न आने की समस्या होती है, जो थायराइड फंक्शन को बिगाड़ने में योगदान देता है। इसलिए इससे बचें।

समय पर सोएं

हार्मोन्स को बैलेंस रखने के लिए समय पर सोना और उठना बहुत जरूरी है। रात में 10 बजे तक सोने और सुबह 6 बजे तक उठने का प्रयास करें। इससे आपकी सर्कैडियन रिदम में सुधार होगा और हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद मिलेगी।

देर रात खाने से बचें

देर रात खाने की आदत हार्मोन्स में गड़बड़ का कारण बनती है। इसकी वजह से शरीर में वजन बढ़ना और चर्बी जमा होने जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। यह आपकी थायराइड फंक्शन को बदतर बनाने में योगदान देता है। इसलिए इस आदत से आज से ही दूरी बना लें।

काजू खाएं

रात में सोने से पहले 4-5 काजू खाना शुरू करें। इनमें हेल्दी फैट्स और जिंक जैसे जरूर पोषक तत्व होते हैं, जो थायराइड ग्रंथि के स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। ये थायराइड फंक्शन में सुधार करने में मदद करते हैं।

नारियल खाएं

रात में नियमित कुछ नारियल के टुकड़े खाने से भी थायराइड ग्रंथि को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। ये भी हेल्दी फैट्स,एंटीऑक्सीडेंट्स और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और थायराइड फंक्शन में सुधार करने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article