Habits To Improve Liver Health: लिवर हमारे शरीर में 500 से भी अधिक महत्वपूर्ण कार्यों के संचालन में भूमिका निभाता है। इसलिए इसे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। यह रक्त को शुद्ध करने से लेकर प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल के उत्पादन और हार्मोन्स के संतुलन में बहुत अहम भूमिका निभाता है। अगर लिवर अपना काम ठीक से करना बंद कर देता है, तो इससे शरीर में कई गंभीर रोग पैदा हो सकते हैं। शारीरिक थकान से लेकर अपच तक कई गंभीर स्थितियां शामिल हैं। इसलिए लिवर को सेहतमंद रखना बहुत जरूरी है, लेकिन आजकल हम देखते हैं कि लोगों में अत्यधिक शराब, दवाओं के सेवन और क्रोनिक वायरल संक्रमण जैसे कारकों के कारण लोग लिवर संबंधी समस्याओं का सामना करने लगे हैं। लिवर से जुड़ी समस्याओं के मामले रोज तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस आदि शामिल हैं।
लिवर की किसी भी अंतर्निहित समस्या को समझने और पहचानने के लिए डॉक्टर से परामर्श करना महत्वपूर्ण है, लेकिन जीवनशैली की आदतों में कुछ बदलाव और कुछ सरल टिप्स को फॉलो करके आप अपने लिवर की कार्यक्षमता में सुधार कर सकते हैं और इसे स्वस्थ रख सकते हैं। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आप क्या कर सकते हैं, इसके बारे में जानने के लिए हमने डॉ. जिग्नेश पटेल से बात की जो एचसीजी हॉस्पिटल, अहमदाबाद के सीनियर कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं,
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये अच्छी आदतें - Lifestyle Habits For Liver Health In Hindi
अपने शरीर को पोषण दें
फलों, सब्जियों और साबुत अनाज से भरपूर डाइट लें। ये फूड्स कुछ ऐसे विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करते हैं जो
लिवर फंक्शन को बेहतर बनाने में सहायता करते हैं।
शारीरिक रूप से एक्टिव रहें
नियमित व्यायाम वजन को नियंत्रित करने और सेहत में सुधार करने में मदद करता है, जिससे लिवर को भी लाभ मिलता है। कोशिश करें कि सप्ताह के अधिकांश दिन कम से कम 30 मिनट की मध्यम इंटेसिटी वाली एक्सरसाइज जरूर करें।
तनाव को मैनेज करें
लंबे समय से चल रहना तनाव लिवर के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य पर भी कहर बरपा सकता है। तनाव लिवर सहित आपके पूरे सिस्टम पर कहर ढा सकता है। लगातार तनाव हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ देता है और इम्यूनिटी को कमजोर कर देता है, जो प्रत्यक्ष रूप से लीवर के कार्य को प्रभावित करता है। मेडिटेशन, योग और डीप ब्रीदिंग जैसी तकनीकें तनाव को प्रबंधित करने और शरीर में रिलैक्स करने के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकते हैं।
