Valmiki Jayanti School Holiday, 26 October School Closed News: आज यानी 26 अक्टूबर 2026 को महर्षि वाल्मिकी जयंती मनाई जा (Valmiki Jayanti School Holiday) रही है। बीते दिनों उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। राज्य सरकार ने पहले इस दिन को निर्बंधित अवकाश घोषित किया था, लेकिन अब शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद इसे सार्वजनिक अवकाश में बदलने का निर्णय लिया गया है। इस बीच छात्र व अभिभावक सर्च कर रहे हैं कि महर्षि वाल्मिकी जयंती पर कहां कहां स्कूल बंद हैं? आज 26 अक्टूबर 2026 को स्कूल बंद हैं या नहीं? यहां आप इससे संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यूपी के स्कूलों में आज छुट्टी
सामान्य प्रशासन अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरांत महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दिनांक 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह अवकाश निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेन्ट ऐक्ट 1881 के अधीन नहीं होगा। ध्यान रहे इस आदेश के बाद प्रदेश के सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे।
क्या आज दिल्ली एनसीआर के स्कूल बंद हैं
दिल्ली एनसीआर के स्कूलों के छात्र भी लगातार स्कूल में छुट्टी है या नहीं इसे लेकर सर्च कर रहे हैं। बता दें यहां भी आज यानी 26 अक्टूबर 2026 को स्कूल बंद हैं।
हरियाणा के स्कूलों में महर्षि वाल्मिकी जयंती की छुट्टी
इसके अलावा हरियाणा के राज्य अवकाश कैलेंडर में 26 अक्टूबर 2026 को महर्षि वाल्मीकि जयंती का उल्लेख है। ऐसे में यहां भी स्कूलों में आज छुट्टी हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या शिक्षकों से संपर्क करें।
पंजाब के स्कूलों में आज छुट्टी
वहीं पंजाब के स्कूलों में आज यानी 26 अक्टूबर 2026 को महर्षि वाल्मिकी जयंती के अवसर पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन गजटेड अवकाश घोषित किया गया है। इस अवसर पर पंजाब में सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी।
