टेक एंड गैजेट्स

Upcoming Smartphones: बाजार में दस्तक देने वाले हैं धमाकेदार स्मार्टफोन, 200MP कैमरा का मिलेगा सपोर्ट

अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स बाजार में दस्तक देने वाले हैं। इसलिए अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बस कुछ दिनों का और इंतजार कर लिजिए। अपकमिंग स्मार्टफोन्स में आपको 200 मेगापिक्सल तक के कैमरे का सपोर्ट मिलेगा।

Image

बाजार में दस्तक देने वाले हैं एक से बढ़कर एक तगड़े स्मार्टफोन्स। (फोटो क्रेडिट-Digit)

2026 का पूरा साल स्मार्टफोन बाजार के लिए बड़ा धमाकेदार रहा। हालांकि अभी साल के बचे दो महीने से अधिक का समय भी ऐसा ही रहने वाला है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने वाले हैं तो आपके लिए काम की खबर होने वाली है। दरअस इस सप्ताह बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स दस्तक देने वाले हैं जिसमें Vivo, Redmi और OnePlus के पावरफुल स्मार्टफोन्स शामिल होंगे। अपकमिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट में आपको बड़ी बैटरी और बेहतरी कैमरा सेटअप वाले फोन्स देखने को मिलने वाले हैं।

अगर आप नया फोन खरीदने जा रहे हैं तो आपको बस कुछ दिनों का और इंतजार करना होगा और फिर आपको मार्केट में कई सारे लेटेस्ट स्मार्टफोन्स का ऑप्शन मिल जाएगा। आइए आपको बाजार में दस्तक देने वाले स्मार्टफोन की डिटेल जानकारी देते हैं।

Infinix GT 50 Pro

लॉन्च डेट: 27 अक्टूबर 2026

Infinix GT 50 Pro एक गेमिंग स्मार्टफोन है, जिसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में MediaTek Dimensity 8400 प्रोसेसर दिया गया है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G720 MC6 GPU मिलता है। फोन में LPDDR5X RAM का भी सपोर्ट मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और गेम खेलने का अनुभव बेहतर हो सकता है।

फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें पीछे की तरफ 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Vivo X500 सीरीज

लॉन्च डेट: 27 अक्टूबर 2026 (ग्लोबल)

Vivo X500 सीरीज में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max मॉडल के नाम सामने आए हैं। हालांकि, इनकी ग्लोबल लॉन्चिंग और उपलब्धता की जानकारी ऑफिशियल लॉन्च के बाद ही होगी। Vivo X500 Pro Max के कैमरा सेटअप में 200MP टेलीफोटो सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP मुख्य कैमरा मिलेगा। वहीं Vivo X500 में 50MP का मुख्य कैमरा, 64MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरे का सपोर्ट मिलेगा।

डिस्प्ले की बात करें तो Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच की 2K LTPO OLED स्क्रीन और Vivo X500 में 6.59 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन होने की जानकारी दी गई है। Vivo X500 की स्क्रीन के लिए 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा।

Redmi K100

लॉन्च डेट: 27 अक्टूबर 2026 (चीन)

Redmi K100 को गेमर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को Qualcomm Snapdragon 8 Elite पावरफुल चिपसेट मिलने वाला है। इसके साथ D2 डिस्प्ले चिप मिलने की भी जानकारी दी गई है, जिसका इस्तेमाल गेमिंग के दौरान ग्राफिक्स को बेहतर बनाने में किया जा सकता है।

इस फोन की सबसे ज्यादा चर्चा इसकी बैटरी को लेकर है। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन 10,000mAh बैटरी, 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ बाजार में एंट्री कर सकता है। इसमें मोबाइल यूजर्स को 6.9 इंच की AMOLED डिस्प्ले, 185Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी लवर्स को रेडमी के इस पावरफुल स्मार्टफोन में 200MP कैमरा और पानी-धूल से IP68 रेटिंग को लेकर भी आधिकारिक जानकारी दी जा सकती है।

OnePlus Ace 7 सीरीज

लॉन्च डेट: 29 अक्टूबर 2026 (चीन)

OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro को कंपनी पहले चीन के मार्केट में लॉन्च करेगी इसके बाज इसे ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो OnePlus Ace 7 Pro के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं OnePlus Ace 7 में इसी चिपसेट का अलग वेरिएंट दिए जाने की चर्चा है।

इन फोन में गेमिंग के दौरान तापमान नियंत्रित रखने के लिए बिल्ट-इन कूलिंग फैन और डुअल-एयरफ्लो डिजाइन दिए जाने की संभावना है। कैमरे के मामले में दोनों फोन के लिए 200MP सेंसर मिल सकता है। OnePlus Ace 7 Pro में 50MP का 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की भी चर्चा है। इसके अलावा 6.78 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले, 185Hz रिफ्रेश रेट, 9,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

Vivo Y600

लॉन्च डेट: 30 अक्टूबर 2026 (चीन)

Vivo Y600 को बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन के तौर पर पेश किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके लिए 10,000mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का जिक्र किया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर दिए जाने की भी चर्चा है। हालांकि, बैटरी, प्रोसेसर और चार्जिंग से जुड़े इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि के बिना इन्हें निश्चित स्पेसिफिकेशन नहीं कहा जा सकता। इसके अलावा Vivo Y600 के नाम से सामने आई जानकारी में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन के लिए मिलिट्री-ग्रेड बॉडी और IP69 रेटिंग दी जा सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article