Is Subodh Uniyal apologised to Daler Mehndi: पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुआ विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। मीका सिंह की टीम की ओर से जारी बयान के मुताबिक सुबोध उनियाल ने फोन पर दलेर मेहंदी से माफी मांगी है। मीका सिंह की टीम ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। हालांकि मंत्री की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अभी तक इस विवाद के खत्म होने की पुष्टि भी नहीं हुई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे Anushka Sharma और Virat Kohli, भक्ति में डूबे आए नजर)
सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से माफी मांगी!
दलेर मेहंदी से जुड़े इस मामले पर मिका सिंह की टीम ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कलाकारों की गरिमा और सम्मान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सुबोध उनियाल ने फोन पर बातचीत के दौरान दलेर मेहंदी से माफी मांगी है। बयान में कहा गया कि दलेर मेहंदी संगीत जगत के वरिष्ठ कलाकार हैं और उन्होंने इंडस्ट्री में अहम योगदान दिया है। हर कलाकार सम्मान का हकदार है। टीम ने उम्मीद जताई कि अब इस मामले को पीछे छोड़कर सभी लोग आपसी सम्मान और समझ के साथ आगे बढ़ेंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Udta Teer Box office Day 3: आयुष्मान-सारा स्टारर में आया मामूली उछाल, इतना हुआ कलेक्शन)
आखिर क्या था दलेर मेहंदी और सुबोध उनियाल के बीच विवाद?
यह पूरा मामला उत्तराखंड में नवरात्रि के दौरान आयोजित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का है। यहां दलेर मेहंदी अपनी प्रस्तुति दे रहे थे, तभी राज्य के मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंच गए। मंत्री ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि सिंगर शराब के नशे में प्रस्तुति दे रहे थे और गाने के दौरान लिप-सिंक कर रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मनोरंजन जगत में भी इस पर प्रतिक्रियाएं आने लगीं।
विवाद सामने आने के बाद मिका सिंह ने अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी का समर्थन किया और मंत्री की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उनके अलावा अनूपम खेर, बादशाह और कपिल शर्मा समेत कई कलाकारों ने भी दलेर मेहंदी के समर्थन में प्रतिक्रिया दी। दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप ने भी अपने पिता का बचाव करते हुए कहा कि उनके पिता बिल्कुल ठीक हैं और शानदार हैं।
