हेल्थ

क्या पीरियड्स के दौरान आपको भी महसूस होती है कमजोरी, जान लें इसकी असल वजह

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 29, 2023, 11:57 AM IST

Causes Of Weakness During Periods: पीरियड्स के दौरान महिलओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई तरह के लक्षण भी दिखाई देते हैं। इस दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। जिसकी वजह से महिलाओं को पेट में दर्द और ऐंठन महसूस होती है। पेट के साथ ही कमर, पेट के निचले हिस्से और पैरों में भी दर्द की समस्या भी कई महिलाओं में होती है।

Image

Causes Of Weakness During Periods

Causes Of Weakness During Periods: पीरियड्स के दौरान महिलओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई तरह के लक्षण भी दिखाई देते हैं। इस दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। जिसकी वजह से महिलाओं को पेट में दर्द और ऐंठन महसूस होती है। पेट के साथ ही कमर, पेट के निचले हिस्से और पैरों में भी दर्द की समस्या भी कई महिलाओं में होती है। कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान थकान और कमजोरी भी महसूस होती है। थकान और कमजोरी की वजह से महिलाएं अपना काम सही से नहीं कर पाती हैं। ऐसे में इन समस्याओं से जुझ रही महिलाओं को अपना लाइफस्टाइल और डाइट बदलने की जरूरत है। इसके अलावा बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होने पर महिलाओं को डॉक्टर से संपर्क करनी चाहिए।

पीरियड्स में क्यों होती है थकान ? - Causes Of Weakness During Periods In Hindi

हार्मोनल बदलाव

पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन में बदलाव की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होती है।

एनीमिया

एनीमिया की वजह से भी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कमजोरी महसूस होती है। दरअसल पीरियड्स के दौरान महिलाओं को ब्लीडिग होती है जिससे उनका हीमोग्लोबिन कम हो जाता है जिससे उन्हें थकान और कमजोरी महसूस होती है।

दर्द और बेचैनी

पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन और दर्द होता है जिसकी वजह से भी कमजोरी महसूस होती है। इस दौरान महिलाओं को चलने में भी काफी समस्या होती है।

तनाव

पीरियड्स के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से भी स्ट्रेस लेवल भी बढ़ जाता है। स्ट्रेस की वजह से भी थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में स्ट्रेस फ्री रहने की कोशिश करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article