हेल्थ

कार्तिक आर्यन ने 1 साल तक नहीं खाई शक्कर, अगर आप भी सालभर छोड़ दें चीनी तो शरीर पर पड़ेगा ऐसा असर

Kartik Aaryan No Sugar Diet: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने हाल ही में पैप्स को बताया कि उन्होंने एक साल तक चीनी को हाथ भी नहीं लगाया है। ऐसे में अगर आपके दिमाग में भी ये ख्याल आ रहा है कि अगर आप सालभर चीनी छोड़ देंगे तो शरीर पर कैसा असर पड़ेगा, तो इस सवाल का जवाब हम लेकर आए हैं।

Image

no sugar diet benefits

Kartik Aaryan No Sugar Diet: जरा सोचिए अगर आप एक साल तक चीनी या मीठे से पूरी तरह तौबा कर लें, तो आपके शरीर पर क्या असर पड़ेगा? दरअसल, एक्टर कार्तिक आर्यन ने हाल ही में कुछ ऐसी ही डाइट को फॉलो किया है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए कार्तिक ने लिखा, 'मैं एक साल बिना शक्कर खाए रह सका। यह किसी बड़ी जीत से कम नहीं है।' दरअसल, कार्तिक आर्यन को शुगर का एडिक्शन हो गया था और इससे छुटकारा पाने के लिए उन्होंने एक साल तक शक्कर वाली मीठी चीजों से परहेज किया।

चीनी छोड़ने से मिलते हैं इतने फायदे

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि शक्कर का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। शक्कर खाने से मोटापा, डायबिटीज और अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स का रिस्क बढ़ता है। साथ ही शक्कर का सेवन करने वाले लोगों में मूड स्विंग जैसी समस्याए बहुत देखी जाती हैं। मीठा खाना छोड़ने से सबसे बड़ा जो फायदा है वह है वेट कंट्रोल। चीनी एक हाई कैलोरी फूड है जिसके सेवन से आपका मोटापा बढ़ सकता है। लेकिन, शक्कर खाना छोड़ देने से आप ना केवल वेट लॉस करते हैं बल्कि इससे बेली फैट भी तेजी से कम होता है।

डायबिटीज के मरीज के लिए तो हैं जहर

शक्कर का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए जहर के समान माना जाता है। इसीलिए जब आप चीनी खाना छोड़ देते हैं तो डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद होती है। शक्कर का अधिक सेवन करने वाले लोगों का मूड अक्सर खराब रहता है। ऐसे लोगों को शक्कर छोड़ने से फायदा होता है और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं कम होती हैं।
TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article