हेल्थ

Avoid These Foods With Dahi: हर दिन दही खाना सही? आज से ही इन चीजों के साथ न करें दही का सेवन

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 24, 2023, 08:02 AM IST

Avoid These Foods With Dahi: आप जानकर हैरान होंगे कि कुछ खाद्य पदार्थों के साथ दही मिलाना वास्तव में आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल पराठा, आम, प्याज, समेत कुछ खाद्य पदार्थों के साथ दही मिलाने पर आपको स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

Image

Avoid These Foods With Dahi: इन चीजों के साथ कभी न खाएं दही।

Photo : iStock

Avoid These Foods With Dahi: मौसम कोई सा हो, लोग दही (Curd) खाना कभी नहीं छोड़ते। खासतौर से गर्मी के मौसम में लोग जमकर दही (Dahi) खाते हैं। दरअसल दही प्रोबायोटिक्स, विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट और आवश्यक खनिजों से भरा होता है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। ठंडा दही के साथ गरमागरम मक्खन से भरा पराठा सुनने में तो स्वर्ग जैसा लगता है, लेकिन हकीकत में ये हमारे स्वास्थ्य के लिए किसी भी तरह से सही नहीं है।

आप जानकर हैरान होंगे कि कुछ खाद्य पदार्थों के साथ दही मिलाना वास्तव में आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल पराठा, आम, प्याज, समेत कुछ खाद्य पदार्थों के साथ दही मिलाने पर आपको स्वास्थ्य खराब हो सकता है। साथ ही आप कई बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ सामान्य खाद्य पदार्थों (Avoid These Foods With Dahi) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको अपनी डेली डाइट में दही के साथ नहीं मिलाकर खाना चाहिए।

इन 7 चीजों को दही के साथ कभी न खाएं:-

गुड़ और दही

गुड़ को चीनी का एक स्वास्थ्यवर्धक ऑप्शन माना जाता है और इसलिए बहुत से लोग अपनी डेली डाइट में चीनी की जगह गुड़ मिलाते हैं। हालांकि जब आप दही को गुड़ के साथ मिलाते हैं तो इससे वजन बढ़ सकता है। दरअसल गुड़ की तासीर गर्म होती है, जबकि दही ठंडी होती है। वहीं विशेषज्ञों के अनुसार इन कारकों के कारण खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मछली और दही

मछली और दही दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं। हमेशा एक मील में दो प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री खाने से बचने की सलाह दी जाती है। दरअसल बहुत अधिक प्रोटीन एक ही मील में पचाना कठिन हो सकता है।

आम और दही

अगर आप मैंगो शेक में दही मिला रहे हैं, तो इसे अभी बंद कर दें! विशेषज्ञ बताते हैं कि दही में एनिमल प्रोटीन होता है, जो फलों के साथ मिलाने पर शरीर में किण्वन पैदा कर सकता है। साथ ही ये शरीर में अपच, अम्लता और ऐसी अन्य समस्याओं को और बढ़ावा दे सकता है।

प्याज और दही

कई लोग अपने रायते में कटा हुआ प्याज मिलाते हैं, लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से ये सही नहीं है और इससे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। प्याज प्रकृति में गर्म होता है, जबकि रायता ठंडा होता है। जब एक साथ दोनों मिलते हैं तो आपकी त्वचा के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे मुंहासे, जलन, चकत्ते समेत बहुत कुछ हो सकता है।

पराठा और दही

पराठा और दही खाना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। पराठा और अन्य तले हुए खाद्य पदार्थ तेल से भरे होते हैं, जिन्हें दही के साथ मिलाने पर पाचन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे आप सुस्त महसूस करते हैं।

दूध और दही

लंबे समय से हम दूध और दही का एक साथ उपयोग करके कई तरह के खाद्य पदार्थ बनाते रहे हैं। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कभी भी दूध के साथ दही नहीं मिलाना चाहिए। साथ ही दही का दूध के साथ सेवन नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे संक्रमण, पेट की समस्याएं और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

चाय और दही

चाय और दही डेडली हॉट और कोल्ड फूड कॉम्बिनेशन का एक उदाहरण है। चाय और दही को साथ में सेवन करने से आपके शरीर के मेटाबोलिक सिस्टम में असंतुलन पैदा कर सकता है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई... और देखें

End of Article