हेल्थ

International Men’s Day : पुरुषों को क्यों ज्यादा होती हैं दिल की बीमारी, जानें कारण और बचाव के उपाय

International Men’s Day : हर साल पुरुषों को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 19 नवंबर को मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य उनके स्वास्थ्य, कल्याण और समाज में उनके योगदान को उल्लेखित करना है। आज हम आपको अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के मौके पर बताएंगे कि क्यों पुरुषों को दिल की बीमारियां ज्यादा होती है और इससे बचाव कैसे करें?

Image

पुरुषों के दिल पर खतरा!

International Men’s Day : आज तेज रफ्तार की जीवनशैली में पुरुषों पर आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों का दबाव अधिक होता जा रहा है। जिसके चलते उनकी सेहत पर काफी नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। आज International Men’s Day के मौके पर हम आपको बताएंगे कि पुरुषों में दिल की समस्याएं क्यों बढ़ती जा रही हैं। क्योंकि शोध बताते हैं कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में दिल की बीमारी का खतरा अधिक पाया जाता है। यह खतरा 30 की उम्र के बाद और तेजी से बढ़ने लगता है। आइए समझते हैं कि पुरुषों में हार्ट डिजीज का रिस्क ज्यादा क्यों होता है और इससे बचने के लिए क्या किया जा सकता है।

पुरुषों में क्यों दिल की बढ़ा की बीमारियों का जोखिम?

पुरुषों और महिलाओं के शरीर में हार्मोन का अंतर दिल की बीमारी के जोखिम को प्रभावित करते हैं। महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन दिल को सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे उनकी हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है। वहीं पुरुषों में यह हार्मोन नहीं होता है। जिससे दिल की बीमारियों का खतरा स्वाभाविक रूप से बढ़ा रहता है। इसके अलावा हाई BP, हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर बढ़ने की प्रवृत्ति भी पुरुषों में जल्दी देखी जाती है, जो दिल की बीमारियों की मुख्य वजह हैं।

दिल की बीमारियों की मुख्य वजह

आज की तेज रफ्तार जीवन शैली में पुरुषों पर आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों का दबाव अधिक होता है। आमतौर पर देखा जाता है कि पुरुष अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं करते और तनाव को अंदर ही दबाए रखते हैं, जिससे शरीर में ‘कॉर्टिसोल’ हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है। यह हार्मोन का बढ़ा हुआ स्तर हमारे दिल की सेहत पर बुरा असर डालता है। आइए जानते हैं पुरुषों में दिल की बीमारियों की मुख्य वजहें...

  • धूम्रपान और शराब का सेवन।
  • लंबे समय तक ऑफिस में बैठना।
  • नींद की कमी।
  • जंक-फूड और फास्ट फूड्स का सेवन।
  • वजन बढ़ना।

दिल की बीमारी से कैसे बचें?

International Men’s Day एक ऐसा मौका है जब पुरुष अपनी सेहत को प्राथमिकता देने का संकल्प ले सकते हैं। दिल की बीमारी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, लेकिन बैलेंस लाइफस्टाइल, नियमित जांच और तनाव को कम करके इसे काफी हद तक रोका जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें फॉलो कर पुरुष अपनी हार्ट हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं।

  1. रोजाना कम से कम 30–40 मिनट एक्सरसाइज करें।
  2. धूम्रपान और शराब का सेवन कम या पूरी तरह बंद करें।
  3. खाने में हरी सब्जियां, फल, ओट्स और बादाम जैसी चीजें शामिल करें।
  4. नियमित रूप से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और शुगर टेस्ट करवाएं।
  5. तनाव कम करने के लिए योग, मेडिटेशन करें।
  6. रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें।
  7. वजन को कंट्रोल में रखें, खासकर पेट की चर्बी से बचें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article