स्पोर्ट्स

क्या आप सिंगल हैं? सानिया मिर्जा ने अपनी पर्सनल लाइफ पर किया खुलासा, दिल की बात कही

Sania Mirza Opens up on her personal life: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ताजा अपडेट दिया है और इसको लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि क्या वो अब किसी को डेट कर रही हैं या नहीं।

Image

सानिया मिर्जा ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर दिया बयान (Instagram/mirzasaniar)

अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी के टॉक शो 'डबल डेट' के हालिया एपिसोड में पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपनी करीबी दोस्त और फिल्म निर्देशक फराह खान के साथ शामिल हुईं। इस दौरान बातचीत के बीच जब मेजबानों ने सानिया मिर्जा की पर्सनल लाइफ और डेटिंग से जुड़ा सवाल पूछा, तो सानिया मर्जा ने अपनी पर्सनल लाइफ की मौजूदा स्थिति को लेकर खुलकर बात की।

'दोस्तों की टोली में लड़कों जैसा ट्रीटमेंट'

इस शो के दौरान जब नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने सानिया से पूछा कि क्या हाल ही में किसी ने उन्हें डेट के लिए अप्रोच किया है, तो सानिया ने मुस्कुराते हुए एक दिलचस्प बात साझा की। सानिया ने बताया कि उनके पुरुष दोस्त उन्हें अक्सर 'बॉयज ट्रिप' पर साथ ले जाते हैं, लेकिन वहां उन्हें किसी रोमांटिक पार्टनर के बजाय एक दोस्त यानी "लड़कों जैसी" ही तरजीह दी जाती है। इसी बातचीत में फराह खान ने चुटकी लेते हुए खुलासा किया कि उनके कई दोस्त अक्सर उन्हें फोन करके यह पुष्टि करते हैं कि क्या सानिया सचमुच सिंगल हैं।

मेरी जिंदगी में कोई पुरुष नहीं है

इस हंसी-मजाक के बीच सानिया मिर्ज़ा ने अपनी स्थिति साफ करते हुए कहा, "मेरी जिंदगी में फिलहाल कोई पुरुष नहीं है, और मुझे नहीं पता कि भविष्य में कोई होगा या नहीं।" सानिया के इस स्पष्ट और बेबाक बयान ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का ध्यान खींचा है और बयान तेजी से वायरल हुआ है।

निजी जिंदगी को रखा लाइमलाइट से दूर

गौरतलब है कि पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की शादी 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से हुई थी और 2018 में उनके बेटे इजहान मिर्जा मलिक का जन्म हुआ। साल 2023 में सानिया-शोएब का अलगाव हो गया, जिसके बाद जनवरी 2024 में शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी कर ली।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article