हेल्थ

फेफड़े के साथ त्वचा को भी कमजोर कर रही दिल्ली-NCR की जहरीली हवा, जानें कैसे होगा बचाव?

Air Pollution In Delhi-NCR : दिल्ली-NCR की जहरीली हवा में मौजूद PM 2.5 जैसे प्रदूषक न केवल हमारे फेफड़ों के बल्कि त्वचा की सुरक्षा परत को भारी नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे एजिंद की प्रक्रिया तेज होने लगती है। इसके साथ ही स्किन पर एक्ने, एक्जिमा व हाइपरपिग्मेंटेशन जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। आइए जानते हैं कैसे प्रदूषित हवा स्किन को नुकसान पहुंचाती है और कैसे करें बचाव?

Image

प्रदूषण का त्वचा पर असर

Air Pollution In Delhi-NCR : दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती वायु प्रदूषण न केवल पर्यावरणीय मुद्दा है, बल्कि इसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल भी माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार PM 2.5 जैसे तत्व हमारी त्वचा पर बुरा प्रभाव डालते हैं, जिससे एजिंग प्रोसिंग तेज हो सकती है और त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे एक्ने, एक्जिमा और हाइपरपिग्मेंटेशन बढ़ती हैं। प्रदूषण के कारण त्वचा की सुरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है। इससे त्वचा में नमी की कमी होती है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है। बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण न केवल सांस लेने में कठिनाई होती है, बल्कि यह हमारी त्वचा को भी अपना शिकार बना रहा है। आइए जानते हैं इससे बचाव के उपाय...

प्रदूषण कैसे बनता है त्वचा को बीमार?

विशेषज्ञों के अनुसार, वायु में मौजूद पार्टिकुलेट मैटर, खासकर PM 2.5, हमारी त्वचा पर सीधे असर डालता है। यह प्रदूषक तत्व त्वचा की बाहरी परत पर चिपक जाते हैं और धीरे-धीरे गहराई में प्रवेश कर जाते हैं। जब ये तत्व त्वचा में समाहित होते हैं, तो ऑक्सीडेटिव तनाव उत्पन्न होता है, जो कोलेजन और इलास्टिन जैसे महत्वपूर्ण तत्वों को नुकसान पहुंचाता है। इसके परिणामस्वरूप त्वचा में सूखापन, बारीक रेखाएं, और हाइपरपिग्मेंटेशन जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

शहरों में बुरा हाल

प्रदूषण के कारण होने वाली एक्ने की समस्या भी आम है, जो खासकर शहरों में रहने वाले युवाओं में देखा जाता है। हाइपरपिग्मेंटेशन, जो कि असमान मेलानिन उत्पादन के कारण होता है, त्वचा पर काले धब्बे या पैच का निर्माण करता है। यह समस्या अधिकतर उन क्षेत्रों में होती है जो सीधे धूप के संपर्क में होते हैं।

दिल्ली में रहने वाले लोगों को अपनी त्वचा की रक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने की आवश्यकता है। एक प्रभावी स्किनकेयर रूटीन अपनाना बेहद जरूरी है। इसमें शामिल हैं:

1. सफाई: दिन में कम से कम दो बार चेहरे को धोना चाहिए। एक ऑयल-बेस्ड क्लीनर का उपयोग करें, उसके बाद एक वॉटर-बेस्ड क्लीनर लगाएं।

2. मॉइस्चराइजिंग: त्वचा को हाइड्रेटेड रखना महत्वपूर्ण है। इसके लिए सिरेमाइड्स और नायसिनामाइड से भरपूर मॉइस्चराइजर का उपयोग करें।

3. सनस्क्रीन: सनस्क्रीन का इस्तेमाल केवल धूप से बचाव के लिए नहीं बल्कि प्रदूषण से भी आपकी स्किन की सुरक्षा करता है। एक व्यापक स्पेक्ट्रम SPF 50 या उससे अधिक नंबर वाली सनस्क्रीन का उपयोग करें। क्योंकि UV किरणें प्रदूषण से होने वाले त्वचा के नुकसान को बढ़ा सकती हैं।

इन उपायों के साथ, आपको अपनी त्वचा की सुरक्षा के लिए अंदर से भी हाइड्रेटेड रहना चाहिए। पर्याप्त पानी पीना और एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार लेना भी मददगार साबित हो सकता है।

नोट - दिल्ली-एनसीआर की बढ़ती वायु प्रदूषण से त्वचा की समस्याओं को रोकने के लिए यह आवश्यक है कि लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सही स्किनकेयर टिप्स को फॉलो करें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article