बॉलीवुड

Sohail Khan ने पिता सलीम और मां सलमा को बताया जिंदगी की सबसे बड़ी खुशकिस्मती, शेयर की क्यूट फोटो

Sohail Khan Share Pic of Parents: बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिता सलीम खान और मां सलमा खान की एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की है।

Image

सोहेल खान ने माता-पिता की शेयर की तस्वीर (Pics Credit: Instagram)

Sohail Khan Share Pic of Parents: बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इस बार चर्चा में रहने की वजह उनका हालिया सोशल मीडिया पोस्ट है। हाल ही में स्ट्रीमिंग रिएलिटी शो 'अलायन्स' में नजर आए सोहेल खान ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर माता-पिता की एक बेहद क्यूट फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए सोहेल खान ने कहा कि वो खुशकिस्मत हैं कि उन्हें ऐसे पेरेंट्स मिले। सोहेल खान के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर फैन्स का ध्यान खींचा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kiara Advani का बड़ा खुलासा, 'Toxic' के इंटीमेट सीन्स पर ट्रोलिंग से परेशान नहीं हुए Sidharth Malhotra)

सोहेल खान ने शेयर की माता-पिता की तस्वीर

सोहेल खान ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान और मां सलमा खान की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'दुनिया में कोई भी बच्चा इतना खुशनसीब नहीं हो सकता।' सोहेल खुद को दुनिया का सबसे खुशकिस्मत बेटा मानते हैं। उनका यह छोटा सा संदेश अपने माता-पिता के प्रति उनके गहरे प्यार, सम्मान और आभार को बयां करता है। इंटरनेट पर सोहेल का यह पोस्ट लगातार चर्चा में बना हुआ है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office Collection Day 7: 500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणबीर-यश की फिल्म, देखें आंकड़े)

बॉलीवुड के दिग्गज लेखक हैं सलीम खान

सोहेल खान के पिता सलीम खान हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित स्क्रीनराइटर्स में से एक हैं। उन्होंने मशहूर लेखक जोड़ी सलीम-जावेद के जरिए बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं। इस जोड़ी ने शोले, दीवार, जंजीर और डॉन जैसी शानदार फिल्मों की कहानियों और किरदारों से हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। वहीं दूसरी ओर सोहेल खान को रिएलिटी शो 'अलायन्स' में देखा गया था। इस शो में उन्होंने अपने तलाक के बारे में बात की थी और सारी जिम्मेदारी खुद ली थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article