अध्यात्म

Chhath Puja Nahay Khay: छठ पूजा का नहाय खाय कब है, नोट करें छठ महापर्व कब से शुरू है, छठ डे 1 नहाय खाय डेट

Chhath Puja Nahay Khay, छठ पूजा नहाय खाय: छठ महापर्व की शुरुआत नहाय खाय के साथ होती है। जानें साल 2026 में छठ पूजा कब से शुरू है, छठ पूजा का नहाय खाय कब है, नहाय खाय डेट।

Image

Chhath Puja 2026 Nahay Khay Kab hai, छठ पूजा नहाय खाय

Chhath Puja 2026 Nahay Khay Kab hai, छठ पूजा नहाय खाय: बिहार, झारखंड और पूर्वांचल में छठ पूजा का इंतजार पूरे साल किया जाता है।चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इस दिन व्रती स्नान करके तन और मन की शुद्धता के साथ छठ व्रत का संकल्प लेते हैं। छठ महापर्व के पहले दिन यानि नहाय खाय पर घरों में लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल बनाने की परंपरा है। अगर आप भी इस साल छठ पूजा की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले नहाय-खाय की तारीख नोट कर लें।

नहाय-खाय 2026 कब है? (Nahay Khay Date 2026)

इस साल छठ पूजा की शुरुआत और नहाय-खाय 13 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। यह कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ रहा है। इसी दिन से चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत होगी।

नहाय-खाय का अर्थ है स्नान करके भोजन करना। इस दिन छठ व्रत करने वाले श्रद्धालु सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं। कई लोग नदी या तालाब में स्नान करते हैं, जबकि घर पर स्नान करके भी परंपरा का पालन किया जाता है।

इसके बाद घर और रसोई की अच्छी तरह सफाई की जाती है। छठ पूजा में शुद्धता का विशेष महत्व है, इसलिए भोजन बनाने के बर्तनों और रसोई को साफ रखने का ध्यान दिया जाता है।

नहाय-खाय के दिन क्या बनता है?

नहाय-खाय के दिन खासतौर पर लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल बनाने की परंपरा है। इस भोजन को कद्दू-भात भी कहा जाता है। इसे सात्विक तरीके से तैयार किया जाता है।

इस दिन भोजन बनाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाता है।

भोजन बनाने से पहले रसोई और बर्तनों की अच्छी तरह सफाई करें।

पारंपरिक तरीके से बिना प्याज और लहसुन के खाना बनाया जाता है।

भोजन में सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है।

लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल तैयार किए जाते हैं।

सबसे पहले व्रती भोजन ग्रहण करते हैं। इसके बाद परिवार के दूसरे सदस्य प्रसाद ग्रहण करते हैं।

नहाय-खाय का भोजन केवल खाने की परंपरा नहीं है, बल्कि यह आने वाले कठिन व्रत के लिए शरीर और मन को तैयार करने की शुरुआत भी है। छठ पूजा में नहाय-खाय का महत्व इसलिए भी खास है क्योंकि इसी दिन से व्रती अपने खानपान और दिनचर्या में अनुशासन अपनाना शुरू करते हैं। अगले दिन खरना होता है, जिसके बाद लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। छठ महापर्व में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। श्रद्धालु अपने परिवार की खुशहाली, संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article