हेल्थ

ये हैं आपकी रसोई के 5 सबसे शक्तिशाली मसाले, रोज चुटकी भर खाने से ही शरीर बना देंगे फौलाद

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 8, 2023, 01:47 PM IST

Health Benefits Of Spices: मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने में बेहद मददगार साबित होते हैं। मसालों का प्रयोग लगभग हर तरह के फूड्स में किया जाता है। मसाले खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ साथ शरीर को कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है।

Image

Health Benefits Of Spices

Health Benefits Of Spices: मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने में बेहद मददगार साबित होते हैं। मसालों का प्रयोग लगभग हर तरह के फूड्स में किया जाता है। मसाले खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ साथ शरीर को कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है। हमारे घर की रसोई में कुछ ऐसे मसाले हैं जो सेहत का खजाना माने जाते हैं। कई मसाले वजन को कम करने के साथ ब्लड शुगर लेवल करने में मददगार साबित होते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे मसालों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका सेवन कर आप शरीर को फौलाद जैसा बना सकेंगे।

इन मसालों का सेवन कर शरीर को बनाएं फौलाद

दालचीनी

एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर दालचीनी वजन घटाने के साथ साथ पाचन-तंत्र को भी बेहतर बनाता है। दालचीनी के सेवन से लंबे समय तक पेट भरा रहता है जिससे भूख कम लगती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। दालचीनी मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।

मेथी दाना

मेथी दाना सेहत का खजाना माना जाता है। इसके सेवन से ना केवल वजन घटाने में मदद मिलती है बल्कि डायबिटीज भी कंट्रोल में रहता है। मेथी के बीज ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम करते है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं या फिर डाटबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं तो मेथी दाने का सेवन जरूर करें।

हल्दी

हल्दी सेहत के लिए बेहद गुणकारी है। हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल हर खाने में किया जाता है। हल्दी में करक्यूमिन नाम का एंटीऑक्सिडेंट होता है जो शरीर में सूजन को कम करता है और कई तरह की बीमारी से भी बचाता है।

काली मिर्च

आयुर्वेद में काली मिर्च को एक खासा महत्व दिया गया है। काली मिर्च में पिपेरिन होता है जो शरीर में सूजन की समस्या को दूर करता है। काली मिर्च के सेवन से शरीर की कई तरह की समस्याएं दूर होती है।

जीरा

जीरा का इस्तेमाल अमुमन हर घर में किया जाता है। इसका सेवन करने से खाना पचाने में आसानी होती है। अगर आपको कब्ज या गैस की समस्या है तो जीरा पाउडर का सेवन करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article