हेल्थ

सर्वाइकल के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 3 एक्सरसाइज, पूरी तरह ठीक होगा अहसनीय दर्द

सर्वाइकल के दर्द के मामले आज काफी ज्यादा बढ़ते जा रहा हैं लेकिन आपको बता दें कि ये हमेशा रहने वाली समस्या नहीं है। जी हां आज हम आपको इस दर्दनाक समस्या से निजात दिलाने वाले कुछ एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं सर्वाइकल पेन के लिए 3 एक्सरसाइज...

Image

exercises for cervical pain (Photo - Canva)

लाइफस्टाइल की कमियों के कारण आज लोगों में सर्वाइकल का दर्द काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। लंबे समय तक गलत पोजीशन में बैठना और लैपटॉप, मोबाइल चलाते समय गर्दन को अधिक झुकाए रखना। इसके अलावा सोते समय पोजीशन ठीक न होना ये कई कारण हैं जो सर्वाइकल पेन की वजह बनते हैं। यही कारण है कि लोगों में सर्वाइकल की समस्या आज काफी तेजी से बढती जा रही है। यदि आप सर्वाइकल से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो आपको हमारी बताई ये 3 एक्सरसाइज करने चाहिए। आइए जानते हैं सर्वाइकल के दर्द से छुटकारा पाने के लिए 3 एक्सरसाइज...

सर्वाइकल के दर्द से छुटकारा दिलाने वाली एक्सरसाइज - Exercise to relief in Cervical Pain In Hindi

भुजंगासन

इसे कोबरा पोज के नाम से भी जानते हैं, ये आपकी रीढ़ को लचीला बनाकर आपको सर्वाइकल के दर्द से छुटकारा दिलाने में कारगर हो सकता है। आप भुजंगासन के 8-10 रैप रोजाना कर सकते हैं।

मार्जरी आसन

इसे कैट काऊ पोज के नाम से भी जाना जाता है। मार्जरी आसन आपके कमर से संबंधित दर्द को ठीक करने में काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके साथ ही ये आपको सर्वाइकल के दर्द में भी राहत दिला सकता है।

सेतुबंधासन

सेतुबंधासन को ब्रिज पोज के नाम से जाना जाता है। सेतुबंधासन पेल्विक एरिया को मजबूत करने में असरदार एक्सरसाइज है। इसके साथ ही सेतुबंधासन आपको सर्वाइकल के दर्द से भी निजात दिला सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article