इस समय ज्यादातर लोग अपने बढ़े हुए वजन से परेशान है। जिसके खानपान से लेकर लाइफस्टाइल तक कई कारण हो सकते हैं। खानपान की खराब, घंटों तक एक ही जगह पर बैठे रहना, एक्सरसाइज न करना ये कुछ मुख्य कारण है, जो लोगों को मोटापा की तरफ धकेल रहे हैं। जिसे कम करने के लिए कुछ लोग डाइटिंग करते हैं, तो कुछ लोग इसके लिए घंटों जिम जाकर पसीना बहाते हैं। जी हां उसके बाद भी फैट है कि कम होने का नाम नहीं लेता है। यदि आप भी वेट लॉस के लिए तमाम तरह के उपाय करके थक चुके हैं, तो आज हम आपको इसका एक कारगर उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
जीरे का पानी
आपकी रसोई में मौजूद जीरा आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकता है। जी हां जीरे को पानी के अच्छे से उबालकर पी लें। इसके लिए आपको 1 कप पानी में 1 चम्मच जीरा लेकर उसे आधा रह जाने तक उबालें। अब इसे ठंडा करके पिएं। जीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण आपको वेट लॉस में काफी मदद करते हैं। यह आपके फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करता है।
नींबू और शहद
वेट लॉस जर्नी शुरू कर रहे लोगों के लिए पानी के साथ नींबू और शहद का मिश्रण काफी फायदेमंद माना जाता है। यह कारगर वेट लॉस ड्रिंक आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, जिससे वेट लॉस करने में काफी आसानी होती है। इसके लिए आपको 1 गिलास हल्के गर्म पानी में 1 नींबू निचोड़ कर उसमें 1 चम्मच शहद मिक्स करके सुबह खाली पेट पीना है।
दालचीनी का पानी
अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से एक अलग पहचान रखने वाली दालचीनी आपको वेट लॉस में काफी मदद करती है। इससे तैयार ड्रिंक आपके लिए एक शानदार वेट लॉस ड्रिंक साबित हो सकती है। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको रोज सुबह 1 गिलास पानी में 2 इंच दालचीनी का टुकड़ा तोड़कर उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर पी लें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
