हेल्थ

वेट लॉस के लिए डाइट और एक्सरसाइज से हुए परेशान, तो जरूर पिएं ये 5 जूस, छंट जाएगी शरीर में जमा चर्बी

Healthy Juice For Weight Loss: बढ़े हुए वजन को कम करना बहुत मुश्किल काम होता है, जिसे करने के लिए लोग तरह तरह के उपायों को फॉलो करते हैं। यदि आप वेट लॉस के लिए डाइट और एक्सरसाइज सब कुछ ट्राई करके देख चुके हैं, तो आपको हम 5 शानदार जूस बताने जा रहे हैं। जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकते हैं।

Image

juices for weight loss

How to Lose Weight Naturally at Home: फल खाना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता हैं, ऐसा आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फलों के जूस भी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। जी हां यदि आप अपने वजन को कम करने का ट्राई करते हैं, तो यह जूस आपकी वेट लॉस जर्नी को बेहद आसान बना सकता है। हालांकि जूस किस फल का पीना है आपको इस बात की समझ पूरी होनी चाहिए। क्योंकि कुछ ऐसे फ्रूट जूस भीं है। जिसमें शुगर की मात्रा ज्यादा और फाइबर बहुत कम होता है। जो आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं होते हैं। यदि आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो आपको हम विशेष तरह के जूस के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

अजवाइन का जूस

आयुर्वेद के अनुसार अजवाइन सेहत के लिए फायदेमंद औषधि है। जिसमें पाइनिन, क्युमिन, डाई पेन्टीन, निकोटिनिक एसिड आदि पाये जाते हैं। जो हमारी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद साबित होत हैं। कैलोरी की मात्रा कम होने के कारण अजवाइन का जूस आपकी वेट लॉस में काफी मदद करता है।

चुकंदर का जूस

चुकंदर यानी बीटरूट में विटामिन सी, फाइबर, नाइट्रेट्स और बीटानिन जैसे पोषक तत्व पाए हैं, जो आपके बेली फैट को तेजी से कम करने का काम करते हैं। शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने में चुकंदर का जूस कारगर साबित होता है।

हरी सब्जियों का जूस

फलों का जूस तो आपने जरूर पिया होगा, लेकिन क्या आप जानते हो कि फलों के मुकाबले ही हरी सब्जियों का जूस भी आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। वेट लॉस के लिए आप जैसे केल, पालक, पत्ता गोभी जैसी सब्जियों को मिलाकर जूस तैयार कर सकते हैं। क्योंकि इनमें फाइबर की मात्रा अधिक और शुगर बहुत कम होती है।

अनार का जूस

अनार में भरपूर मात्रा में फाइबर, जिंक, पोटेशियम, ओमेगा 6 और आयरन होता है। यदि आप अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं तो आपको सुबह रोजाना एक गिलास अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। यह आपकी वेट लॉस के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में हेल्प करता है।

तरबूज का जूस

हालांकि तरबूज के जूस का सेवन करने का सबसे सही समय गर्मी होता है। जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकता है। क्योंकि तरबूज में आपको लगभग 90% तक पानी मौजूद होता है। जो वेट लॉस के लिए मदद करती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article