Instant remedy for Low Blood Pressure: हेल्दी और फिट रहने के लिए ब्लड प्रेशर का नॉर्मल होना बेहद जरूरी है। लेकिन अगर आपका ब्लड प्रेशर नॉर्मल से कम है तो यह भी चिंता का विषय है, क्योंकि सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। 120/80 नॉर्मल ब्लड प्रेशर कहा जाता है लेकिन जब ये घटकर 90/60 पर आ जाए तो ये हाइपोटेंशन या लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) कैटेगरी में आ जाता है। लो ब्लड प्रेशर जानलेवा भी साबित हो सकता है। क्योंकि जब ब्लड प्रेशर लो होता है तब जरूरी ऑर्गन जैसे ब्रेन, हार्ट, लंग, किडनी आदि तक ठीक से खून और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता जिससे हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में लो ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप लो ब्लड को तुरंत कंट्रोल कर सकते हैं।
लो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के घरेलू नुस्खे
कॉफी
लो ब्लड वाले मरीजों के लिए कॉफी फायदेमंद साबित हो सकता है। बीपी लो होने पर उन्हें तुरंत कॉफी या चाय पी लेनी चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर तुरंत नॉर्मल हो जाएगा।

Coffee
बादाम
वैसे तो बादाम सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है लेकिन क्या आपको मालूम है ब्लड प्रेशर लो होने पर इसका सेवन करना बहुत लाभकारी है। इसके लिए रात को 4-5 बादाम को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसे पीसकर पी लें। इससे ब्लड प्रेशर तुरंत कंट्रोल होगा।

Almond
नमक
लो ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को नमक की जरूरत होती है। ऐसे में उन्हें खाने में सही मात्रा में नमक का इस्तेमाल करना चाहिए। ब्लड प्रेशर लो होने पर आप उन्हें नमक का घोल दे सकते हैं। इसमें चीनी और नींबू का भी इस्तेमाल करें।

salt
पानी
जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो रहता है उन्हें हमेशा हाइड्रेट रहना चाहिए। इसके लिए वो नारियल पानी, बेल का शरबत, आम पन्ना, नीबू पानी पी सकते हैं।

Coconut water
तुलसी

Tulsi
लो ब्लड प्रेशर होने पर तुंरत तुलसी के 4-5 पत्तों को चबाएं। इससे उनका ब्लड प्रेशर तुरंत नॉर्मल हो जाएगा। तुलसी पोटैशियम, मैग्नेशियम और विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स माना जाता है।
( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
