आज के समय में हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा कंडीशन अचानक ही सामने आ जाती हैं। ये कंडीशन कई बार जानलेवा भी होती हैं। आमतौर पर लोग हार्ट की हेल्थ चेक करने के लिए कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच करना ही बेस्ट मानते हैं। क्योंकि ज्यादातर लोग मानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ना हार्ट का एकमात्र कारण है। लेकिन एक कार्डियोलॉजिस्ट ने हाल ही में बताया है, कि कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। आज हम आपको दिल की सेहत की जांच घर में करने वाले कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से...
घर में दिल की सेहत चेक करने के आसान तरीके
1. पल्स रेट (धड़कन) चेक करें
इसके लिए आपको कलाई या गर्दन पर अपनी 2 उंगलियों से पल्स को चेक करना चाहिए। एक वयस्क व्यक्ति की पल्स 1 मिनट में लगभग 60 -70 के बीच होनी चाहिए।
2. सांस लेने की क्षमता
किसी एक सामान्य जगह पर सीधे खड़े होकर गहरी और लंबी सांस लें। यदि आपकी सांस लेने की क्षमता कमजोर होती जा रही है, तो ये दिल की कमजोर क्षमता का साफ इशारा है।
3. वॉक टेस्ट
इस टेस्ट के लिए आपको लगातार 6 मिनट तक वॉक करनी है। यदि आपको इतनी देर बहुत ज्यादा थकान, चक्कर आने लगते हैं, तो आपका दिल काफी कमजोर हो गया है।
4. ब्लड प्रेशर की जांच
घर में ब्लड प्रेशर की जांच करके भी आप दिल की सेहत का पता लगा सकते हैं। यदि आपका ब्लड प्रेशर 80/120 से कम या ज्यादा रहता है, तो आपको दिल की समस्या हो सकती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
