हेल्थ

फल काटने के कितनी देर बाद खाने लायक रहते हैं? जानिए कब बन जाते हैं सेहत के लिए जहर

How Long Is Fruit Good For Once Cut: आपने अक्सर देखा होगा कि बहुत से लोग फलों को काटकर डिब्बे में पैक करके ले जाते हैं, या फिर कटे हुए फलों को फ्रिज में स्टोर करके रख देते हैं। लेकिन जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कटे हुए फलों पर हानिकारक बैक्टीरिया बहुत जल्दी पनपते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि फल काटने के कितनी देर बाद तक खाने लायक रहते हैं? क्या ज्यादा देर तक कटे फल सेहत के लिए जहर बन सकते हैं? चलिए जानते हैं इसके बारे में....

Image

How Long Is Fruit Good For Once Cut

How Long Is Fruit Good For Once Cut: फल खाने से हेल्थ को कई फायदे मिलते हैं। ये विटामिन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट आदि से भरपूर होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर फल काटकर देर तक रख दिए जाएं तो वो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं? अक्सर लोग सुबह फल काटकर फ्रिज में रख देते हैं और सोचते हैं कि बाद में खा लेंगे, लेकिन कुछ घंटों के बाद वही फल धीरे-धीरे अपने पोषक गुण खोने लगते हैं और उनमें बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं। ऐसे में वो फल फायदा देने के बजाय बीमार भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कटे फल कब तक खाने लायक होते हैं और कब से हो जाते हैं जहर जैसे।

कटे फल कितनी देर तक रहते हैं ताजा?

फल काटने के तुरंत बाद खाने में सबसे ज्यादा फायदा होता है। अगर आपने फल काटकर बाहर रख दिए हैं, तो ध्यान रखें कि दो घंटे के अंदर ही खा लें। इसके बाद फल सूखने लगते हैं और उनमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। गर्मियों में ये प्रक्रिया और भी तेज हो जाती है।

फ्रिज में रखें कटे फल कितनी देर चल सकते हैं?

अगर आप फल काटकर कुछ देर बाद खाना चाहते हैं तो उन्हें फ्रिज में स्टोर करना ज़रूरी है। फ्रिज में कटे फल अधिकतम 24 घंटे तक सुरक्षित रह सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि बार-बार खोलने या ढक्कन सही से न लगाने से भी बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं और फल जल्दी खराब हो सकते हैं।

फल काटने के बाद क्यों होता है नुकसान?

जब फल काटते हैं, तो उसकी ऊपरी परत हट जाती है। हवा, नमी और बैक्टीरिया के संपर्क में आकर फल जल्दी ऑक्सिडाइज होने लगते हैं। इसका मतलब ये है कि धीरे-धीरे उसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स खत्म होने लगते हैं और नुकसान की संभावना बढ़ जाती है।

क्या फ्रूट सलाद भी हो सकता है हानिकारक?

बहुत से लोग कटे फल मिलाकर सलाद बनाते हैं और उसे घंटों बाद खाते हैं। लेकिन यह आदत भी रिस्की हो सकती है। कई बार कटे हुए फल आपस में रिएक्ट करते हैं और स्वाद या पोषक तत्व बिगड़ जाते हैं। ऐसे सलाद पेट में गैस, एसिडिटी या फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं।

फल खाने का सही समय क्या है? - Best Time To Eat Fruits In Hindi

फल खाने का सबसे अच्छा समय होता है सुबह या दिन में जब पेट ज्यादा भरा न हो। खाली पेट या भोजन से एक घंटा पहले खाएं तो फायदा ज्यादा होता है। कोशिश करें कि फल ताजा ही खाएं और उन्हें काटकर लंबे समय तक न रखें।

निष्कर्ष

फल जरूर खाएं लेकिन ध्यान रखें कि हमेशा ताजा और समय पर ही इनका सेवन करें। कटे हुए फल अगर बहुत देर तक रखे रहें तो वो आपकी सेहत का दुश्मन बन सकते हैं। तो अगली बार जब भी फल काटें, ध्यान रखें कि उसे तुरंत खाएं या फ्रिज में सीमित समय तक ही रखें। सेहत छोटी-छोटी बातों से ही सुधरती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article