हेल्थ

गर्म या ठंडा पानी, पाचन को सुबह-सुबह बूस्ट करना है तो कौन सा विकल्प रहेगा बेस्ट, किससे डाइजेशन बनेगा मशीन

Hot Vs Cold Water For Digestion: आपने देखा होगा बहुत से लोग सुबह उठकर गर्म ठंडा या सादा पानी पीते हैं, तो कुछ गर्म पानी पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है आखिर कौन सा बेहतर विकल्प है? पाचन को मशीन की तरह चलाने के लिए और हेल्थ के लिए लिहाज से क्या बेस्ट रहेगा। चलिए आज के इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं....

Image

गर्म VS ठंडा पानी

Hot Vs Cold Water For Digestion: हम में से ज्यादातर लोग सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पानी का तापमान आपके पाचन पर कितना असर डाल सकता है? हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सुबह का पानी सिर्फ आदत नहीं, बल्कि एक चॉइस है, जो आपके पाचन को बेहतर भी बना सकती है और कभी-कभी धीमा भी कर सकती है। इसलिए यह समझना जरूरी है कि गर्म पानी आपके लिए सही है या ठंडा, ताकि आपका पाचन सच में मशीन की तरह काम कर सके।

गर्म पानी पाचन को आसानी से स्टार्ट करता है

सुबह गर्म पानी पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और पाचक रसों को एक्टिव करता है। इससे खाना आसानी से टूटता है, गैस-कब्ज कम होती है और पेट हल्का महसूस होता है। Times of India का कहना है कि गर्म पानी सुबह-सुबह सिस्टम को कोमल तरीके से जगाता है।

गर्म पानी डिटॉक्स और सर्कुलेशन भी सुधारता है

गर्म पानी ब्लड वेसल्स को थोड़ा फैलाकर सर्कुलेशन बेहतर करता है। इससे शरीर पोषक तत्वों को बेहतर ढंग से पहुंचाता है और टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए सुबह एक गिलास गर्म पानी आपको अंदर से साफ महसूस करा सकता है।

ठंडा पानी तुरंत ताजगी और एनर्जी देता है

ठंडा पानी शरीर को झटके की तरह फ्रेशनैस देता है, खासकर गर्मी के मौसम या वर्कआउट के बाद। शरीर ठंडे पानी को गर्म करने में ऊर्जा खर्च करता है, जिससे मेटाबॉलिज्म थोड़ी देर के लिए बढ़ सकता है।

मगर पाचन को थोड़ा धीमा कर सकता है ठंडा पानी

ठंडा पानी पाचन एंजाइम्स की गति कम कर सकता है और पेट के रसों को पतला कर सकता है, जिससे खाना टूटने में समय लगता है। कभी-कभी इससे पेट भारी या फूला हुआ लग सकता है। जिन लोगों को पहले से गैस या कब्ज होती है, उनके लिए यह परेशानी बढ़ सकती है।

आपके लिए कौन सा पानी बेहतर है?

अगर आपका लक्ष्य है कि पाचन सुबह ही अच्छी तरह चालू हो जाए, तो गर्म पानी बेहतर विकल्प है। यह पाचन को नैचुरल तरीके से बूस्ट करता है। लेकिन अगर आपकी प्राथमिकता है ताजगी, ठंडक और एनर्जी तो ठंडा पानी भी सही है।

सबसे अच्छा तरीका यह है कि मौसम, शरीर की ज़रूरत और अपनी दिनचर्या देखकर तय करें कि किस दिन कौन सा पानी आपके लिए बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article