हेल्थ

तेज गर्मी तो फिर बारिश मौसम का ये बदलाव सेहत को न कर दे बर्बाद, जानें वायरल के प्रकोप से बचाव के घरेलू उपाय

भीषण गर्मी के बाद अचानक हुई बारिश से आपको राहत जरूर महसूस हो सकती है, लेकिन ये मौसम का बदलाव आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। इस मौसम में वायरल का प्रकोप काफी ज्यादा बढ़ जाता है। आज हम आपको वायरल फीवर से बचाव के कुछ आसान घरेलू नुस्खे बताएंगे।

Image

home remedies for viral fever

Photo : iStock

तेजी से बढ़ता तापमान और अब अचानक बारिश मौसम का ये बदलाव आपके शरीर को अच्छा लग सकता है, लेकिन ये आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। इस मौसम में वायरल के मामले काफी ज्यादा बढ़ने लगते हैं। ऐसे में आपको तेज बुखार, खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं काफी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में यदि आप अपने आप को फिट रखना चाहते हैं, तो आपको हमारे बताए ये घरेलू नुस्खे ट्राई करने चाहिए। आज हम आपको वायरल फीवर से बचाव के कुछ आसान घरेलू उपाय बताएंगे।

अदरक और शहद

वायरल फीवर और सर्दी-खांसी की समस्या से निजात पाने के लिए अदरक-शहद का मिश्रण काफी कारगर घरेलू उपाय है। एंटीऑक्सीडेंट और एनाल्जेसिक गुणों से भरपूर अदरक और शहद का मिश्रण आपको वायरल की चपेट से बचा लेता है।

तुलसी की चाय

तुलसी का इस्तेमाल मौसमी परेशानियों से बचाव के लिए भरपूर किया जाता है। यदि आप बुखार, सिरदर्द, सर्दी-खांसी और गले की खराश से परेशान हैं, तो आपको तुलसी की चाय बनाकर सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप 1 कप पानी में 4-5 तुलसी के पत्ते डालकर अच्छे से उबालें और फिर इसे छानकर इसका सेवन करें।

हल्दी वाला दूध

दूध के साथ हल्दी पीना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये आपने जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी और दूध का ये हेल्दी कॉम्बिनेशन आपको वायरल से बचाने में कारगर साबित होता है। आप रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध में 1 चम्मच हल्दी मिक्स करके पी सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article