बॉक्स ऑफिस

Udta Teer Box office Day 3: आयुष्मान-सारा स्टारर में आया मामूली उछाल, इतना हुआ कलेक्शन

Udta Teer Box office Day 3: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'उड़ता तीर' (Udta Teer) के रविवार के कलेक्शन में थोड़ा उछाल देखा गया है। आइए देखें यह मूवी कितने रुपये कमा चुकी है।

Image

'उड़ता तीर' ने कमाए इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)

Udta Teer Box office Day 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस सारा अली खान की स्पाई कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत मिलने के बाद इस मूवी के शनिवार के कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिला। इतना ही नहीं रविवार को भी कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आकाश कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया का फायदा मिलता नजर आ रहा है। तो चलिए देखते हैं कि 'उड़ता तीर' ने तीन दिनों में कितने रुपये कमाए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर संकट!! रक्षा मंत्रालय से नहीं मिली मंजूरी)

'उड़ता तीर' ने की तीन दिनों में अच्छी कमाई

Sacnilk के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक 'उड़ता तीर' ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर करीब 7.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने शनिवार को 7 करोड़ रुपये कमाए थे। रविवार और शनिवार के कलेक्शन में मजबूती देखने को मिली है। रिलीज के दिन फिल्म का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा था लेकिन शनिवार और रविवार के आंकड़े शानदार रहे।

'उड़ता तीर' का तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन...

पहला दिन (शुक्रवार): 4.10 करोड़ रुपये

दूसरा दिन (शनिवार): 7 करोड़ रुपये

तीसरा दिन (रविवार): 7.70 करोड़ रुपये

कुल भारत नेट कलेक्शन: 18.80 करोड़ रुपये (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff ने फायरिंग मामले में दिया बयान? एक्टर की टीम ने खबरों को बताया झूठा)

क्या है 'उड़ता तीर' की कहानी...

'उड़ता तीर' में आयुष्मान खुराना बिलाल अहमद नाम के एक पाकिस्तानी जासूस की भूमिका निभा रहे हैं। वह सीक्रेट मिशन पर भारत आता है लेकिन एक दुर्घटना के बाद उसकी याददाश्त चली जाती है। याददाश्त खोने के बाद बिलाल खुद को विक्रांत समझने लगता है और एक सच्चे भारतीय देशभक्त की तरह व्यवहार करने लगता है। दूसरी ओर, पाकिस्तान में मौजूद उसकी टीम उसकी याददाश्त वापस लाने और उसे अपने मिशन के लिए तैयार करने की कोशिश करती है। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अलावा फिल्म में राहुल बोस, राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, सुहैल नैय्यर, दिवंगत मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे जैसे कलाकार भी नजर आते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article