Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास करीब 42 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। अपने यूजर्स के लिए कंपनी नए-नए प्लान्स पेश करती रहती है। इस बीच एयरटेल एक धमाकेदार प्लान लेकर आया है जिसने जियो और वोडाफोन आइडिया की टेंशन बढ़ा दी है। कंपनी का नया प्लान एक डेटा प्लान है जो मोबाइल यूजर्स को सस्ती कीमत में तगड़े ऑफर्स दे रहा है। Airtel के इस प्लान के साथ यूजर्स को डेटा के साथ साथ एंटरटेनमेंट के लिए कई सारे फायदे मिलने वाले हैं।
Airtel के इस नए डेटा प्लान की कीमत 200 रुपये है जिसमें मोबाइल यूजर्स को पर्याप्त डेटा और महीने भर की वैलिडिटी मिलेगी। प्लान के साथ में YouTube Premium, Prime Video और JioHotstar जैसे प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिलेगा। अगर आप मोबाइल पर वीडियो देखते हैं, गाने सुनते हैं या फिल्मों और वेब सीरीज के शौकीन हैं, तो यह प्लान आपके लिए दिलचस्प हो सकता है।
Airtel के प्लान में कितना डेटा मिलेगा?
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत 30GB इंटरनेट डेटा मिलेगा। इस प्लान में मिलने वाली वैलिडिटी की बात करें तो इसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। ऐसे यूजर्स जिन्हें अपने मौजूदा रिचार्ज के अलावा अतिरिक्त डेटा की जरूरत पड़ती है, उनके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि यह डेटा प्लान है। इसमें सामान्य अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं मिलेगी।
YouTube Premium का भी फायदा
इस प्लान के साथ YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन भी मोबाइल यूजर्स को मिलेगा।। इससे यूजर्स को प्रीमियम सुविधाओं का फायदा उठा सकेंगें, जिनमें ऐड फ्री वीडियो देखने और बैकग्राउंड में वीडियो चलाने जैसी सुविधाएं शामिल हैं। लेकिन सब्सक्रिप्शन की वैलिडिटी और उसे चालू करने की शर्तें जरूर जांचें।
Prime Video पर देख सकेंगे फिल्में और शो
अलग से ओटीटी सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए भी यह प्लान एक बेस्ट ऑप्शन बनने वाला है। कंपनी मोबाइल यूजर्स को इसमें Prime Video Mobile Edition का फ्री एक्सेस दे रही है। इससे यूजर्स अपनी फेवरेट मूवीज, वेब सीरीज और दूसरे शो टेंशन फ्री होकर देख पाएंगे।
JioHotstar का फ्री एक्सेस
इस प्लान में JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसके जरिए यूजर्स फिल्मों, टीवी शोज और उपलब्ध लाइव स्पोर्ट्स कंटेंट का आनंद ले सकते हैं। हालांकि, कौन-सा कंटेंट देखा जा सकेगा और सब्सक्रिप्शन कितने समय तक मान्य रहेगा, यह प्लान की शर्तों निर्भर करेगा।
SonyLIV समेत दूसरे OTT ऐप्स का भी जिक्र
इस ऑफर में SonyLIV के अलावा Lionsgate Play और Sun NXT जैसे मनोरंजन प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिलेगा। इनके साथ दूसरे OTT ऐप्स की सुविधा की भी सुविधा मिलेगी। इससे अलग-अलग तरह की फिल्में, सीरीज और टीवी कंटेंट देखने वाले यूजर्स को एक ही ऑफर में कई एंटरटेनमें ऑफर मिल सकते हैं।
