बॉलीवुड

कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे Anushka Sharma और Virat Kohli, भक्ति में डूबे आए नजर

Anushka-Virat Attend Krishna Das' India Tour 2026: हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को कृष्णा दास के इंडिया टूर 2026 में शामिल होते हुए देखा गया। दोनों एक साथ भक्ति में डूबे नजर आए।

Image

कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल हुए अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

Anushka-Virat Attend Krishna Das' India Tour 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों इस समय अपनी जिंदगी लंदन में बिता रहा है। हाल ही में दोनों इंडिया में पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का और विराट पहले अलीबाग में थे, जिसके बाद दोनों मुंबई में होस्ट हुए एक मशहूर कीर्तन गायक कृष्णा दास के कार्यक्रम में शामिल होते दिखाई दिए। अनुष्का-विराट दोनों ही इस दौरान भक्ति में डूबे नजर आए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rajinikanth की 'Dharman' में हुई Nayanthara की एंट्री, 2027 में होगी रिलीज)

कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल हुए अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली रविवार को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर नजर आए। बताया जा रहा है कि दोनों यॉट से यहां पहुंचे थे। इसके बाद कपल कृष्णा दास के इंडिया टूर 2026 के तहत होस्ट इवेंट में शामिल हुआ। अनुष्का और विराट के सोशल मीडिया पर कई वीडियोज हो रहे हैं। वीडियो में अनुष्का और विराट कई श्रद्धालुओं के साथ 'हरि नाम, गोविंद राधे गोपाल राधे' का जाप करते दिखाई दिए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Kalki 2898 AD' के सीक्वल से Prabhas का फर्स्ट लुक हुआ आउट, 47वें जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया फैन्स को बड़ा सरप्राइज)

इस दौरान अनुष्का लाल रंग के एथनिक सूट में नजर आईं जबकि विराट कोहली ने ब्लैक टी-शर्ट और सफेद पैंट पहनी हुई थी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कीर्तन में अनुष्का और विराट दोनों ही बेहद उत्साह में नजर आए। दोनों का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की भारत यात्रा के बीच उनके प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर भी चर्चाएं हैं। हालांकि उपलब्ध रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की इस बार महाराज जी से मुलाकात की पुष्टि नहीं हुई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article