हेल्थ

दांतों में महसूस होती है झनझनाहट तो अपनाएं ये देसी नुस्खे, जल्द मिलेगी दर्द से राहत

ठंडा गर्म खाने से दांतों में तेज झनझनाहट महसूस होती है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो इन घरेलू नुस्खे की मदद से दांतों की तेज झनझनाहट से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

tooth sensitivity

आजकल दांतों में तेज झनझनाहट की समस्या आम हो चुका है। ज्यादातर लोगों को कुछ ठंडा या गर्म चीजों का सेवन करने के बाद दांतों में तेज झनझनाहट महसूस होती है। ये एक ऐसी समस्या है जो बाद में दांतों में दर्द का कारण बन जाती है। इसके अलावा, दांतों में झनझनाहट टूथ कैविटी की वजह से भी महसूस होती है। इस दौरान दांतो का बेहद खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप दांतों की झनझनाहट से छुटकारा पा सकते हैं।

दांतों की झनझनाहट के घरेलू उपाय - Tooth Sensitivity Home Remedies

नमक पानी से करें कुल्ला

दांतों की झनझनाहट को दूर करने के लिए नमक वाले पानी से कुल्ला करना बेहद फायदेमंद साबित होता है। इससे दांतों पर जमा प्लाक साफ होता है जिससे कैविटी की समस्या कम होती है।

लौंग का तेल

अगर आप दांतों की तेज झनझनाहट से परेशान हैं तो लौंग का तेल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए लौंग के तेल की कुछ बूंदों को रूई पर लगाएं और इसे सेंसिटिविटी वाले दांत के पास रखें और कुछ देर बाद हटा लें। इससे आपको जल्द आराम मिलेगा।

ग्रीन टी

ग्रीन टी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है जो दांतों की झनझनाहट दूर करने में सहायक है। इसके लिए ग्रीन टी को एक कप पानी में पका लें और फिर इसे ठंडा करके कुल्ला करें। जल्द आराम मिलेगा।

हल्दी

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी दर्द से राहत दिलाने में बेहद कारगर मानी जाती है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दांतों की दिक्कतों से निजात दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए हल्दी को सरसों के तेल के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे दांतों पर दिन में दो बार लगाएं।

नारियल का तेल

दांतों की तेज झनझनाहट से छुटकारा दिलाने में नारियल का तेल बेहद कारगर माना जाता है। ऑयल पुलिंग करने से दांतों का पीलापन, प्लाक और कैविटी की समस्या दूर होती है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article