हेल्थ

वेट लॉस करने के लिए पिएं इस लाल रंग के फूल की चाय, मोम की तरह पिघलने लगेगा फैट

वेट लॉस के लिए आपने अलग-अलग तरह की कई चाय के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुड़हल के फूल की बनी चाय आपकी वेट लॉस जर्नी को बेहद आसान बना सकती है। जी हां ये चाय आपको वेट लॉस के अलावा कई तरह के और फायदे पहुंचाती है।

Image

hibiscus tea for weight loss

खानपान और लाइफस्टाइल की गड़बड़ी के कारण मोटापा आज बहुत से लोगों की समस्या बनता जा रहा है। जिससे निजात पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। वेट लॉस के लिए लोग घंटो जिम में पसीना बहाने से लेकर खाना पीना छोड़ने तक सब कुछ ट्राई करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक देसी चाय आपकी वेट लॉस जर्नी को का काफी आसान बना सकती है। जी हां आज हम आपको हिबिस्कस टी यानी गुड़हल की चाय से वेट लॉस के बारे में बताने जा रहे हैं। ये चाय न केवल आपकी वेट लॉस में मदद करती है। बल्कि अन्य कई तरह के रोगों में भी लाभ पहुंचाती है। आइए जानते हैं इस चाय के बारे में विस्तार से...

वेट लॉस में कारगर - Hibiscus tea for Weight Loss

हिबिस्कस-टी या गुड़हल की चाय का इस्तेमाल वेट लॉस के लिए भरपूर किया जाता है। जिसका सबसे बड़ा कारण है कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भारी मात्रा पाई जाती है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर गुड़हल की चाय रोज खाली पेट पीने से आपका बढ़ा हुआ वजन तेजी से कम होने लगता है। वेट लॉस करने के लिए आप 1-2 कप गुड़हल की चाय का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल - Hibiscus tea for Blood Pressure

आयुर्वेद में रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए पुराने समय से गुड़हल की चाय का इस्तेमाल किया जाता रहा है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए गुड़हल की चाय का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे आपको स्ट्रोक, हार्ट अटैक और किडनी फेल्योर का खतरा काफी कम होता है।

ब्लड शुगर होगा कंट्रोल - Hibiscus tea for Diabetes

गुड़हल के फूलों में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करते हैं। यदि आप ब्लड शुगर लेवल हमेशा बढ़ा हुआ रहता है, तो आपको गुड़हल की चाय का सेवन रोजाना करना चाहिए। ये आपके लिए नेचुरल ब्लड शुगर कंट्रोलर का काम करती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article