मोटापा तेजी से एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है, जिससे बचाव के लिए लोग क्या कुछ ट्राई नहीं करते हैं। खराब होता खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण आज हर दूसरा व्यक्ति मोटापे की किसी न किसी समस्या से पीड़ित है। मोटापा में भी पेट पर जमा होने वाला फैट न केवल आपके लुक को खराब करता है, बल्कि ये आपके लिए कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का भी कारण बन जाता है। यदि आप पेट कम करने के लिए घंटों जिम में पसीना नहीं बहाना चाहते हैं, तो आपको हमारी बताई ये चाय पीनी शुरू कर देनी चाहिए। जी हां आइए जानते हैं पेट कम करने के लिए चाय...
ग्रीन टी - Green Tea For Belly Fat Loss
बैली फैट को तेजी से कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन सबसे कारगर साबित होता है। ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो हमारी फैट सेल्स को काटने का काम करता है। इसके अलावा ग्रीन टी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। यदि आप वेट लॉस तेजी से करना चाहते हैं तो आपको ग्रीन टी का सेवन दिन में दो से तीन बार करना चाहिए।
लेमन टी - Lemon Tea For Belly Fat Loss
लेमन टी यानी नींबू की चाय का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बैली फैट को तेजी से कम करने के लिए नींबू में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। विटामिन-सी से भरपूर नींबू आपके पेट पर जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करता है। रोजाना खाने के बाद एक कप नींबू की चाय पीने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और पेट की चर्बी से छुटकारा मिल जाता है।
तुलसी की चाय - Tulsi Tea For Belly Fat Loss
बैली फैट को कम करने के लिए तुलसी के पत्तों से बनी चाय कारगर उपाय साबित होती है। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसके अलावा तुलसी आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने में कारगर होती है। तुलसी की चाय पीने से एसिडिटी की समस्या से भी राहत मिलती है। तुलसी की चाय में आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए शहद भी मिला सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
