क्रिकेट

IND vs NZ 3rd T20 Today Match Pitch Report: हेनरी स्टेडियम पर किसका राज? जानें वेलिंगटन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IND vs NZ 3rd T20 Today Match Pitch Report in Hindi: टीम इंडिया आज, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में तीसरे T20I में न्यूजीलैंड का सामना करेगी। भारत जहां सीरीज जीतने उतरेगा तो वहीं, न्यूजीलैंड अपनी उम्मीद जिंदा रखने के इरादे से मैदान पर कदम रखेगी। जानिए वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।

Image

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच पिच रिपोर्ट।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs NZ 3rd T20 Pitch Report: टीम इंडिया आज, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में तीसरे T20I में न्यूजीलैंड का सामना करेगी। मैच भारतीय समयानुसार, दोपहर 12:30 PM पर शुरू होगा। भारत ने पहले दो मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है। इसलिए, वे एक और जीत के साथ सीरीज पक्की करना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड को वापसी की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए अपने घरेलू मैदान पर मजबूती से जवाब देना होगा।

तीसरे T20I में, न्यूजीलैंड को भारत की फिनिशिंग पावर को रोकने का कोई तरीका ढूंढना होगा। जबकि मेहमान टीम अपनी जीत की लय बनाए रखना और सीरीज जीतना चाहेगी। इसके लिए उसे अपनी गेंदबाजी में और धार लानी पड़ेगी। चार साल बाद वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार अभी तक फीके रहे हैं। पहले मैच में उन्होंने कोई विकेट नहीं हासिल किया। जबकि दूसरे में मात्र एक विकेट मिला। दोनों ही मैचों में भुवी ने 40 प्लस रन कंसीव किए हैं। ऐसे में वेलिंगटन की पिच पर उनकी कड़ी परीक्षा होगी।

भारत बनाम न्यूजीलैंड वेलिंगटन पिच रिपोर्ट (IND vs NZ 3rd T20I Pitch Report)

न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीसरे T20I के लिए वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में बैलेंस्ड पिच मिलने की उम्मीद है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में बाउंस और मूवमेंट से मदद मिल सकती है, जबकि बल्लेबाजों के लिए क्रीज पर जमने के बाद रन बनाना आसान हो सकता है। स्पिनर भी बीच के ओवरों को कंट्रोल करने में उपयोगी भूमिका निभा सकते हैं। यहां कि पिच मौसम पर निर्भर करती है। अगर आसान पर बादल हैं तो गेंदबाजों की बल्ले-बल्ले हो जाती है। अगर आसमान साफ है तो बल्लेबाज जमने के बाद खूब रन बनाते हैं।

यहां कि पिच 60 प्रतिशत तेज गेंदबाजों के लिए और 40 प्रतिशत स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती है। यहां बल्लेबाज और गेंदबाजों के बीच गजब की बैटल देखने को मिल सकती है क्योंकि मामला हमेशा 50-50 का रहता है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 165 है। ऐसे में टॉस भी अपना अहम रोल प्ले कर सकता है कि क्योंकि चेज करते हुए टीमों ने यहां 55 प्रतिशत मुकाबले जीते हैं। वेलिंगटन में खेले जाने वाले मैच में हवा भी गेंदबाजों और बल्लेबाजों की मदद कर सकती है।

वेलिंगटन मौसम का हाल (Wellington Weather Report)

एक्यूवेदर के मुताबिक, भारत बनाम न्‍यूजीलैंड मैच के दिन 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में 87 प्रतिशत बारिश की संभावना है। सोमवार से मंगलवार सुबह 10 बजे तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मैच वाले दिन भी सुबह और दोपहर में बारिश ज्यादा संभावना है। हालांकि, शाम के समय हल्‍की बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और रात को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जानें की संभावना है। मौसम के रुख को देखते हुए दर्शकों को थोड़ी-बहुत रुकावट देखने को मिल सकती है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article