हेल्थ

बढ़ती उम्र में भी रहेंगे ज्वॉइंट्स हेल्दी, जोड़ों की देखभाल के लिए अपनाएं ये आसान आदतें, हमेशा बनी रहेगी मजबूती

Habits For Healthy Joints In Hindi: बढ़ती उम्र में जोड़ों का दर्द और अकड़न आम हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप बढ़ती उम्र के साथ कुछ हेल्दी आदतों को अपना लें तो ये आपकी ज्वाइंट्स को हेल्दी रखने में बुहत मदद कर सकती हैं। ये बुढ़ापे में भी आपके जोड़ों में मजबूती और लचीलापन बनाए रखने में मदद करेंगी। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं....

Image

Habits For Healthy Joints In Hindi

Habits For Healthy Joints In Hindi: उम्र बढ़ना तो स्वाभाविक है, लेकिन उम्र के साथ आने वाली परेशानियों से बचना हमारे हाथ में है। इनमें से सबसे आम समस्या है जोड़ों में दर्द, अकड़न या कमजोरी। कभी घुटनों में खिंचाव, कभी कमर में दर्द, तो कभी सीढ़ियां चढ़ने में तकलीफ ये सब उम्र के साथ शरीर में होने वाले बदलाव का हिस्सा बन जाते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि थोड़ी सी देखभाल और सही आदतों को अपनाकर हम अपने जोड़ों को लंबे समय तक स्वस्थ और मजबूत रख सकते हैं। चलिए जानते हैं वो आसान आदतें, जो बढ़ती उम्र में भी आपको सक्रिय रखेंगी।

बढ़ती उम्र में भी ज्वॉइंट्स हेल्दी रखने के आसान उपाय - Tips To Make Joints Health And Relieve Pain In Hindi

बैलेंस और पोषण से भरपूर आहार

जोड़ों की सेहत के लिए सही खानपान सबसे अहम है। कैल्शियम, विटामिन D, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें जैसे दूध, दही, मछली, सोया, पनीर और हरी पत्तेदार सब्जियां डाइट में जरूर शामिल करें। ये पोषक तत्व हड्डियों और जोड़ों को मजबूती देते हैं।

हल्की लेकिन नियमित एक्सरसाइज करें

जोड़ों को सक्रिय और लचीला बनाए रखने के लिए रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज, योग या वॉक करना जरूरी है। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं और जोड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे दर्द और अकड़न से राहत मिलती है।

वजन को कंट्रोल में रखें

बढ़ा हुआ वजन जोड़ों, खासकर घुटनों और कमर पर ज्यादा दबाव डालता है। इससे समय से पहले जोड़ों में घिसावट शुरू हो सकती है। हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज से वजन कंट्रोल में रखें ताकि जोड़ों पर अनावश्यक बोझ न पड़े।

पर्याप्त आराम और नींद लें

शरीर और जोड़ों को रिपेयर होने के लिए पर्याप्त आराम और नींद चाहिए। नींद की कमी से शरीर में सूजन और दर्द बढ़ सकता है। रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें और दिन में भी जरूरत हो तो थोड़ी देर आराम करें।

सही मुद्रा अपनाएं

गलत तरीके से बैठना, उठना या भारी सामान उठाना जोड़ों पर दबाव डाल सकता है। बैठते समय पीठ सीधी रखें, वजन उठाते समय घुटनों को मोड़ें और ज्यादा देर एक ही पोजीशन में न रहें। सही मुद्रा से जोड़ों की उम्र बढ़ती है।

उम्र के साथ जोड़ों की देखभाल में लापरवाही करना आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकता है। अगर आप बचपन से ही अच्छी आदतें अपना लें या अभी से भी ध्यान देना शुरू करें, तो बढ़ती उम्र में भी जोड़ों का दर्द, अकड़न और कमजोरी आपको परेशान नहीं करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article