फैटी लिवर लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी समस्या है, जिसका असर हमारी ओवरऑल हेल्थ पर पड़ता है। इसे आप खानपान और लाइफस्टाइल दोनों में बदलाव करके काफी हद तक ठीक कर सकते हैं। लिवर में फैट जमा होने से आपको कई और भी हेल्थ प्रॉब्लम का शिकार होना पड़ सकता है। क्योंकि इन समस्याओं की शुरुआत फैटी लिवर से हो सकती है। यदि आप फैटी लिवर से परेशान हैं, तो आपको हमारी बताई 5 ऐसी खाने में शामिल कर लेनी चाहिए। ये आपको समस्या से निजात दिला सकती हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, बथुआ, मेथी, केल और ब्रोकोली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां फैटी लिवर जैसी समस्या से निजात पाने के लिए कारगर साबित होती हैं। इन सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपके लिवर की सूजन को कम करने और फैट को कम करने में मदद करती है। ये लिवर को डिटॉक्स करने में सहायक है।
खट्टे फल
खट्टे फलों में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होती है। जो आपके लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यदि आप फैटी लिवर से परेशान हैं, तो आपको रोजाना संतरा, नींबू, अंगूर, अमरूद जैसे विटामिन-सी से भरपूर फल डाइट में शामिल करने चाहिए।
नट्स और बीज
अखरोट, बादाम, सूरजमुखी के बीज और चिया सीड्स मेवा और बीज में हेल्दी फैट, एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये आपके लिवर की सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इन मेवा और बीजों का सेवन आपको रोजाना 20-30 ग्राम की मात्रा में करना चाहिए।
लहसुन
लिवर को डिटॉक्स करने में लहसुन एक कारगर फूड है। लहसुन में मौजूद सल्फर नाम का यौगिक लिवर एंजाइम को एक्टिवेट करता है, जिससे लिवर का डिटॉक्सिफिकेशन होने लगता है। यह आपके लिवर में जमा फैट को कम करके इंफ्लेमेशन को ठीक करता है।
फैटी फिश
मैकेरल, सैल्मन, सार्डिन और ट्राउट जैसी मछलियों में हेल्दी फैट की मात्रा पाई जाती है। यही कारण है कि ये आपके लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है। जो लिवर को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकता है।
