हेल्थ

फैंसी नाश्ता छोड़ ब्रेकफास्ट में खाएं ये देसी चीजें, स्वाद-स्वाद में छंट जाएगी शरीर में जमा चर्बी

Breakfast for Weight Loss: वेट लॉस का प्रयास कर रहे लोगों के लिए हेल्दी नाश्ता करना बहुत जरूरी होता है। यदि आप नाश्ते में फैंसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, तो आप इन देसी चीजों से अपने नाश्ते को बदल सकते हैं। जिसके बाद आप देखेंगे कि आपको वेट लॉस करने में बेहद आसानी महसूस होगी। आइए जानते हैं इसके बारे में....

Image

breakfast for weight loss

नाश्ता यानी ब्रेकफास्ट हमारे लिए दिन की पहली और सबसे जरूरी मील साबित होता है। जिसमें आज बदलते समय और लाइफस्टाइल में लोग तरह तरह फैंसी चीजों का सेवन करने लगे हैं। जबकि आयुर्वेद की मानें तो हमारा नाश्ता हेल्दी होना चाहिए। क्योंकि यह हमें दिन भर ऊर्जा देने का काम करता है। इसलिए यदि आप सुबह अनहेल्दी फूड्स को नाश्ते में शामिल करते हैं, तो आपको दिन भर ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। इसलिए आपको नाश्ते में हेल्दी और सुपाच्य भोजन को शामिल करना चाहिए। आज हम आपको नाश्ते के कुछ देसी और हेल्दी फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

वेट लॉस के लिए नाश्ता - Healthy Breakfast for Weight Loss

1. मूंग दाल का चीला

मूंग की दाल को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसलिए इसे सुबह ब्रेकफास्ट में शामिल करना आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है। जी हां यदि आप सुबह मूंग की दाल से बना चीला अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो आपको वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है। इसके साथ ही यह आपको दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है।

2. उपमा

साउथ इंडिया में खाया जाने वाला हेल्दी फूड उपमा आज देश भर में खाने के प्रचलन में है। उपमा एक लो कैलोरी फूड है, जो आपकी वेट लॉस जर्नी में काफी मदद करता है। सूजी और सीजनल सब्जियों से मिलकर बना उपमा नाश्ते का एक हेल्दी ऑप्शन है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है।

3. पोहा

भारतीय घरों में सबसे ज्यादा प्रचलित नाश्ता कोई है तो उसमें पोहा को शामिल किया जा सकता है। जी हां बेहद जल्दी तैयार होने वाला पोहा हमारे लिए एक हेल्दी नाश्ते का विकल्प हो सकता है। पोहा में डायटरी फाइबर की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जो इसे वेट लॉस के लिए एक परफेक्ट मील साबित करती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article