बाहर फैली धुंध और प्रदूषण से बचते हुए पेट की चर्बी घटाना अब कोई मुश्किल काम नहीं है। तो अब बाहर जाने की जरूरत नहीं है एक हेल्दी बैलेंस डाइट लें और इसके साथ घर के अंदर करें ये 5 एक्सरसाइज। पेट की चर्बी हो जाएगी गायब।
क्रंच या कर्ल-अप एक्सरसाइज को पेट की चर्बी कम करने के लिए जाना जाता है। इसमें पैरों को घुटने से मोड़कर स्थिर कर लिया जाता है और ऊपर के शरीर से उठने की कोशिश की जाती है। इस एक्सरसाइज रोजाना करने से 6 पैक ऐब्स भी आ जाते हैं।
ये एक आसान पेट की एक्सरसाइज है जिसमें हिप्स और कंधे मांसपेशियों पर जोर पड़ता है। इसमें पैरों को थोड़ा उठाकर ऊपर के शरीर को ट्विस्ट करते हैं। इस एक्सरसाइज को ठीक तरीके से करने से पेट की चर्बी कम करने में आसानी होती है।
प्लैंक पुश-अप के जैसा ही एक एक्सरसाइज है जिसमें एक जैसी ही पोजीशन बना कर रखनी होती है। वैसे तो ये पूरे शरीर के लिए अच्छी एक्सरसाइज है लेकिन पेट की चर्बी कम करने में ये बहुत कारगर है।
इस एक्सरसाइज से पेट की चर्बी तो कम होती ही है, साथ ही पेट की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। ये कर्ल-अप के जैसा ही होता है, लेकिन इसमें शरीर के मोशन पूरे होते हैं। ये भी पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है।
इस एक्सरसाइज को करने के लिए पहले प्लैंक किया जाता है, फिर दोनों पैरों को बारी बारी से तेजी के साथ मोड़ते हुए घुटने को छाती तक लाते हैं। इस एक्सरसाइज से भी पेट की चर्बी तेजी से कम होती है।