हेल्थ

हेल्दी लाइफस्टाइल की चाबी है फाइबर, पाचन दुरुस्त रखने से दिल को मजबूत बनाने में है रामबाण, जान लें फूड सोर्स

Including Fiber In Diet Benefits In Hindi: आमतौर पर हम में से ज्यादतर लोग फाइबर का सेवन पाचन दुरुस्त रखने के लिए बहुत कारगर मानते हैं। यह पाचन चन ही नहीं सुधारता, बल्कि द ल को मजबूत बनाता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जानें फाइबर के कुोो बड़े फायदे और बेहतरीन फूड सोर्स जो रोजाना डाइट में शामिल करने चाहिए।

Image

Including Fiber In Diet Benefits In Hindi

Including Fiber In Diet Benefits In Hindi: अक्सर लोग हेल्दी डाइट की बात करते हुए प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन एक अहम पोषक तत्व को भूल जाते हैं वो है फाइबर। फाइबर न सिर्फ पाचन को मजबूत बनाता है, बल्कि यह दिल की सेहत, ब्लड शुगर बैलेंस और वजन कंट्रोल तक में मददगार साबित होता है। मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, हेल्दी लाइफस्टाइल की चाबी आपके रोजाना के फाइबर इंटेक पर टिकी होती है। अगर आपकी थाली में पर्याप्त फाइबर वाले फूड्स शामिल हैं, तो कब्ज से राहत से लेकर हार्ट हेल्थ तक कई फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं फाइबर के 5 बड़े फायदे और उन फूड सोर्सेज के बारे में जो इसे रोजमर्रा की डाइट में शामिल करने चाहिए।

पाचन को बनाता है मजबूत

फाइबर आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को सपोर्ट करता है। यह आंतों की सफाई करता है और भोजन को आसानी से पचने में मदद करता है। इससे कब्ज, गैस और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतों से राहत मिलती है। जिन लोगों को बार-बार पाचन से जुड़ी समस्या रहती है, उन्हें डाइट में फाइबर जरूर शामिल करना चाहिए।

बॉवेल मूवमेंट को रेगुलर रखता है

फाइबर का सबसे अहम फायदा है कि यह बॉवेल मूवमेंट को नॉर्मल रखता है। यानी आपको टॉयलेट जाने में तकलीफ नहीं होती और पेट हल्का महसूस होता है। इससे न सिर्फ आपका पेट साफ रहता है बल्कि समग्र स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

दिल को रखता है हेल्दी

फाइबर दिल की सेहत को भी सपोर्ट करता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा घटता है। एक हेल्दी हार्ट के लिए डाइट में पर्याप्त मात्रा में फाइबर लेना बेहद जरूरी है।

ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए फाइबर किसी वरदान से कम नहीं है। यह शरीर में शुगर के अवशोषण की गति को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। फाइबर से भरपूर डाइट शुगर स्पाइक्स को रोकने में मदद करती है और आपको लंबे समय तक एनर्जी देती है।

वजन कम करने में देता है साथ

फाइबर खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। इससे बार-बार स्नैकिंग की आदत कंट्रोल होती है और कैलोरी इनटेक कम हो जाता है। यही वजह है कि वजन घटाने के लिए भी फाइबर डाइट का अहम हिस्सा है।

फाइबर के बेस्ट फूड सोर्स

फाइबर पाने का सबसे अच्छा तरीका है डाइट में नैचुरल फूड्स शामिल करना। जैसे - हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, ओट्स, दालें और चना। ये आसानी से उपलब्ध होते हैं और रोजाना इन्हें डाइट में शामिल करने से शरीर को जरूरी फाइबर मिल जाता है।

फाइबर एक ऐसा न्यूट्रिएंट है जो न सिर्फ पाचन को दुरुस्त रखता है, बल्कि दिल को हेल्दी बनाता है, ब्लड शुगर कंट्रोल करता है और वजन घटाने में भी मदद करता है। अगर आप हेल्दी और बैलेंस्ड लाइफस्टाइल चाहते हैं, तो आज से ही अपनी थाली में फाइबर वाले फूड्स शामिल करना शुरू कर दें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article